ज्यादा पानी पीने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, बचने के लिए करें ये काम
ज्यादा पानी पीने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, बचने के लिए करें ये काम
Share:

कहते हैं पानी सबकी सेहत के लिए जरुरी है, हालाँकि अधिक पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपको बता दें कि शरीर की सभी कोशिकाओं और अंगों को ठीक से काम करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन ज्यादा पानी पीने से स्वस्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, जिसे मेडिकल की भाषा में ओवरहाइड्रेशन कहा जाता है। जी हाँ और यह एक तरह का मानसिक रोग भी है, जिसमें इन्सान ज्यादा पानी पीने लगता है। आपको बता दें कि इसका सीधा असर गुर्दे पर पड़ता है और उन लोगों के लिए परेशानी बढ़ जाती है, जिनके गुर्दे पानी को शरीर से बाहर नहीं निकाल पाते हैं। 

सुबह-शाम में किस समय लें सकते हैं विटामिन-डी?, जानिए यहाँ

ज्यादा पानी पीने के नुकसान- डॉक्टर्स के अनुसार ज्यादा पानी पीने से शरीर में नमक और इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा कम हो जाती है। इससे वॉटर इंटोक्सिकेशन नामक बीमारी हो जाती है। पेट फूल जाता है और बार-बार उल्टी आती है। केवल यही नहीं बल्कि इसके कारण सिर दर्द भी होता है। स्थिति बिगड़ने पर मरीज बेहोश हो सकता है। उसे मिर्गी का दौरा पड़ सकता है। केवल इतना ही नहीं बल्कि वह कोमा में भी जा सकता है। हार्ट फेल हो सकता है। गुर्दे काम करना बंद कर सकते हैं। जी हाँ और यह स्थिति डायबिटीज के मरीजों के लिए और खतरनाक बन सकती है। महिलाएं जरूरत से ज्यादा पानी पीती हैं तो उनमें हार्मोंस गड़बड़ा सकते हैं। ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। सांस लेने में परेशानी हो सकती है। साथ ही मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन हो सकती है। जी दरअसल बुजुर्गों के लिए ज्यादा पानी पीना और नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि उन्हें बार-बार बाथरूम जाना पड़ सकता है।

सेहत के लिए बेहतरीन है कड़ी पत्ता, खाने से मिलते हैं ये लाभ

क्या हैं बचने के उपाय- बचने के लिए जबरदस्ती पानी न पिएं। शरीर की जरूरत को समझें, इसका मतलब है पानी तभी पिएं जब प्यास लगे। जी हाँ क्योंकि ज्यादा पानी पीने की स्थिति उन लोगों के साथ बनती हैं जो लंबे समय तक व्यायाम करते हैं। इसी के साथ ही खिलाड़ियों में भी ऐसा होता है। इनके लिए पानी के बजाए स्पोर्ट्स ड्रिंक्स बेहतर विकल्प हो सकता है। इन ड्रिंक्स में शुगर के साथ पोटेशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं जो पसीने के जरिए शरीर से बाहर भी निकलते रहते हैं। वहीं ठंड के दिनों में ज्यादा पानी पीने से बचें, क्योंकि इन दिनों में शरीर को उतनी जरूरत नहीं होती।

अगर ज्यादा पानी पीने से मरीज बेहोश होने लगा है या इसका असर उसकी याददाश्त पर पड़ रहा है तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। जी हाँ और व्यक्ति का वजन भी तय करता है कि उसे दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए। जी हाँ, इसके बारे में अपने डॉक्टर से पूछें। खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने से पाचन क्रिया गड़बड़ा सकती है।

ज्यादा पानी पीने से हो सकती है मौत!, खबर पढ़कर लगेगा झटका

आंख में क्यों निकलती है गुहेरी, जानिए अंगूठे में धागा बांधने से होती है ठीक या नहीं?

ठंड में उबालकर खाएं छुहारा, मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -