गर्लफ्रेंड की हत्या के दोषी पिस्टोरियस को मिली 6 साल की सजा
गर्लफ्रेंड की हत्या के दोषी पिस्टोरियस को मिली 6 साल की सजा
Share:

प्रिटोरिया : ब्लेड रनर के नाम से मशहूर पैरालंपिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के जुर्म में दक्षिणी अफ्रीकी कोर्ट ने बुधवार को 6 साल की सजा सुनाई। उन पर हत्या का आरोप पहले ही तय हो चुका है। बता दें कि दक्षिणी अफ्रीकी कानून में हत्या के लिए कम से कम 15 साल सजा का प्रावधान है।

लेकिन कोर्ट ने ऑस्कर को केवल 6 साल की सजा सुनाई और कहा कि यदि अभियोजन पक्ष को लगता है कि यह सजा कम है, तो वह इसके खिलाफ अपील कर सकता है। जज ने कहा कि एथलीट को तीन साल की पेरोल पर भी रिहा किया जा सकता है। 2013 में ऑस्कर ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी थी।

हांला कि उसने कोर्ट में कहा कि उसने ऐसा सेल्फ डिफेंस में किया था। वेलेंटाइन डे के दिन ही उसने अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपनी दलील में पिक्टोरियस ने कहा था कि अंधेरे में घर में चोर के दाखिल होने के शक में गोली चलाई थी। जज ने उनकी दलील खारिज करते हुए उन्हें मर्डर का दोषी करार दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -