ममता की रैली में विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना
ममता की रैली में विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना
Share:

कोलकाता : लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी है इसी के अंतर्गत तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की प्रस्तावित महारैली की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नहीं आने के बावजूद विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं ने इसमें शामिल होने की पुष्टि कर दी है। 

कर्नाटक सरकार को गिराने के लिए कोई अभियान नहीं चला रही भाजपा- येदियुरप्पा

रिकॉर्ड तोड़ेगी ममता की रैली 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ममता इस रैली में भीड़ के अब तक के तमाम रिकॉर्ड तोड़ना चाहती हैं। यही वजह है कि शुक्रवार से ही राज्य के विभिन्न जिलों से तृणमूल समर्थकों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। ममता ने बीते साल ही भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों का महागठबंधन बनाने के मकसद से इस रैली का एलान किया था।

ममता की रैली में पहुंचेंगे बसपा नेता सतीशचंद्र मिश्रा, भाजपा विरोधी पार्टियां करेंगी शक्ति प्रदर्शन

ये नेता होंगे शामिल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस की ओर से लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे रैली में हिस्सा लेंगे। उनके अलावा जिन अन्य नेताओं ने यहां आने की पुष्टि की है उनमें दिल्ली के अरविंद केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू और कर्नाटक के एच.डी.कुमारस्वामी शामिल हैं। वही इस रैली में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, राजद नेता तेजस्वी यादव, नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन इसमें मौजूद रहेंगे।

तेजस्वी ने लगाई ट्विटर चौपाल, दिए कई लोगों के सवालों के जवाब

लोकसभा चुनाव से पहले मुश्किलों में घिरे अखिलेश, सीबीआई के बाद अब ईडी ने दर्ज किया मामला

भाजपा से इस्तीफा देने वाली सांसद फुले ने अखिलेश से की मुलाकात, आखिर क्या हुई दोनों की बात ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -