कर्नाटक सरकार को गिराने के लिए कोई अभियान नहीं चला रही भाजपा- येदियुरप्पा
कर्नाटक सरकार को गिराने के लिए कोई अभियान नहीं चला रही भाजपा- येदियुरप्पा
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को कहा है कि उनकी पार्टी का कोई भी सदस्य कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन वाली सरकार को गिराने के किसी अभियान में शामिल नहीं है. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और भाजपा के बीच जारी सत्ता संघर्ष में दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर विधायकों की जोड़-तोड़ करने का आरोप लगा रहे हैं. 

केन्या : होटल परिसर में हुए जिहादी हमले में बढ़ी मृतक संख्या, बचाव कार्य जारी

पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा है कि,'मुंबई में उपस्थित गठबंधन के विधायकों से भाजपा का कुछ लेना-देना नहीं है.' उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और जेडी(एस) अपने दल को एकजुट रखने की अपनी 'विफलता और अक्षमता' को छिपाने के लिए, भाजपा के सिर पर दोष मढ़ने का प्रयत्न कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि, कांग्रेस-जेडी(एस) विधायकों को प्रलोभन देने या किसी तरह के ऑपरेशन में भाजपा का कोई सदस्य शामिल  नहीं है. 

मेलबर्न : बहन से बात करते वक्त इज़रायली छात्रा को मारी गोली, मौत

येदियुरप्पा ने कहा है कि हमने अपने सभी विधायकों को एक जगह पर इकठ्ठा कर पिछले-दो तीन दिनों में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की. आज सभी वापस लौट रहे हैं. प्रेस वार्ता से यहां बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा है कि वे संविधान की बात कर रहे हैं, लेकिन सभी इस बात को जानते हैं कि 1960 से वे इससे कैसे खिलवाड़ करते रहे हैं. 

खबरें और भी:-

अमित शाह की बीमारी पर ताना मारकर बुरे फंसे कांग्रेस नेता, भाजपा नेताओं ने जमकर घेरा

सपा-बसपा गठबंधन के बाद, अब कन्नौज से चुनाव लड़ सकती हैं अखिलेश की पत्नी डिंपल यदव

गहलोत सरकार का दावा, जनहित के लिए कार्य करना हमारी प्राथमिकता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -