'एक दिन बंगाल में भी हमारी सरकार होगी..', भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले जेपी नड्डा
'एक दिन बंगाल में भी हमारी सरकार होगी..', भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले जेपी नड्डा
Share:

नई दिल्ली: आज शनिवार (17 फ़रवरी) को दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है। जिसमे पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

नड्डा ने कहा कि, ये हम सब के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि हम भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन के चश्मदीद गवाह बन रहे हैं। आज एक माहौल में हम एकत्र हुए हैं, जहां हमें पीछे भी जीत दिखी है और आगे भी जीत मिलेगी। आज हम सब के बीच में हमारे नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, जिन्होंने देश को, पार्टी को, समाज को नेतृत्व प्रदान कर राजनीति में नया आयाम स्थापित किया। मैं अपने प्रधानमंत्री जी का स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा कि, देश के प्रधान सेवक, जो देश के प्रशासन के कामों में पूर्णतया व्यस्त रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद पार्टी उनकी प्राथमिकता है और वो पार्टी के लिए हमेशा खड़े रहे हैं। पार्टी कैसे आगे बढ़ेगी, हम किस प्रकार से पार्टी को आगे बढ़ा सकते हैं, प्रधानमंत्री जी पल-पल इस बात की चिंता करते हैं। नड्डा ने भाजपा की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, 7 दशक के भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में हमने हर कालखंड ​देखा है। हमने संघर्ष का काल देखा है, हमने उपेक्षा का काल देखा है, जमानत बचाने के लिए चुनाव लड़ने वाला काल देखा है, हमने आपातकाल देखा है, चुनाव में हारने और जीतने का काल भी देखा है। लेकिन हमें इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछला दशक जो गुजरा, वो उपलब्धियों से भरा हुआ है।

नड्डा ने कहा कि, आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। 2014 से पहले हमारी सिर्फ 5 प्रदेशों में सरकारें थी और लंबे समय तक हम 5-6 पर रूके हुए थे। 2014 के बाद, आज 17 प्रदेशों में NDA की सरकारें हैं और 12 प्रदेशों में विशुद्ध भाजपा की सरकार है। 2014 से पहले लोग हमारा उपहास करते थे, कहते थे कि साहब तो आप पूरी सरकार बनाएंगे, वो सोचते थे कि ये संभव नहीं है। लेकिन 2014 के बाद हमारी सरकार बनी और 2019 में फिर से हमारी सरकार बनी। नड्डा ने दावा किया कि, एक दिन पश्चिम बंगाल में भी हमारी सरकार होगी। 

'तेलंगाना में जाति सर्वेक्षण को लेकर ईमानदार नहीं है कांग्रेस..', पूर्व सीएम KCR की बेटी कविता ने साधा निशाना

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 9 लोगों की दुखद मौत, कई घायल

दूध पर MSP बढ़ाई, मनरेगा की दैनिक मजदूरी में भी इजाफा..! हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने पेश किया बजट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -