OMG ! धरती के पास से कभी भी गुजर सकता है विशाल पत्थर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
OMG ! धरती के पास से कभी भी गुजर सकता है विशाल पत्थर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
Share:

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए एक विचित्र पहेली सामने आई है। इसके बारे में वो खोजबीन करते रहते हैं और आम इंसानों को हैरान कर देते है। कभी आसमान में उड़ती कोई विचित्र चीज भी देखने के लिए मिलती है तो उसे हम एलियन समझ लेते हैं तो कभी कोई उल्का पिंड (Invisible asteroids to fall on Earth) धरती के करीब से गुजर जाता है तो हम हैरान हो जाते हैं। अब एक हैरान करने वाली घटना के बारे में वैज्ञानिकों ने सूचना दी है। जो अगर सच साबित हो गई तो धरती खतरे में पड़ने वाली है।

वैज्ञानिकों के अनुसार जापान के हिरोशिमा में गिरे बम के आकार के कई पत्थर धरती से किसी भी पल टकरा जाएंगे।  बता दें कि हिरोशिमा पर गिरे बम, लिटिल बॉय का आकार 28 इंच डायमीटर का बताया  गया था जबकि उसका वजन 4400 किलो था। इससे आप अनुमान भी लगा सकते हैं कि अगर इतने बड़े आकार के ढेरों पत्थर, इनका आंकड़ा के बारे में वैज्ञानिकों को अंदाजा भी नहीं होगा, धरती पर गिरते हैं तो क्या प्रभाव होगा। वैज्ञानिकों को फिलहाल धरती पर गिरने वाले इन उल्कापिंडों (Asteroid size of Hiroshima bomb) की अधिक सूचना सामने नहीं आई है। इनका नाम अदृश्य उल्का पिंड रखा गया है क्योंकि ये सूर्य की ओर से आते हैं और सूर्य की चमक में अदृश्य भी हो जाते है।

रूस में हो चुकी है पत्थर गिरने की ऐसी घटना: खबरों का कहना है कि वर्ष 2013 में रूसी एयर स्पेस में 19 मीटर चौड़ा Chelyabinsk उल्का पिंड भी आ गया था इसके गिरने से 1600 लोग जख्मी हुए, हालांकि, ये सारे लोग अप्रत्यक्ष प्रभाव से जख्मी हो गए थे। ज्यादातर लोग घर में टूट कांच से घायल हुए जो उल्कापिंड के झटके से चकना चूर हो गए थे। ये पत्थर हिरोशिमा पर गिरे बम की तुलना में 35 गुना बड़ा था। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस उल्का पिंड का पता इसलिए नहीं लगा क्योंकि सूरज की चमक में ये छुप गया था।

शख्स ने ऑनलाइन खोजी दुल्हन, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

OMG ! तो इसलिए बदल जाता है सूरज का रंग

इस शख्स ने जान पर खेलकर मगरमच्छ को खिलाया खाना, वायरल हो गया वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -