बिहार: भगवान श्रीकृष्ण को लगी ठंड, पहना दिए गए स्वेटर
बिहार: भगवान श्रीकृष्ण को लगी ठंड, पहना दिए गए स्वेटर
Share:

पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के चलते ठंड के मौसम में तेजी आने लगी है। जी हाँ और अब मौसम का मिजाज तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दें कि बिहार में तापमान में लगातार गिरावट जारी रहने से ठंड बढ़ गई है। गया का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर आ गया है, हालाँकि सबसे बड़ी हैरानी की बात तब हुई जब बिहार की धार्मिक नगरी गया में भगवान श्रीकृष्ण को भी ठंड लग गई! जी हाँ, सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। जी दरअसल यहां ठंड से बचाव के लिए आम लोगों को ऊनी वस्त्र बांटने के साथ ही भक्तों ने भगवान को भी ऊनी कपड़े पहना दिए हैं।

डरावना और खतरनाक होने वाला है साल 2023!, फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस की चौकाने वाली भविष्यवाणी

जी हाँ, भगवान को स्वेटर पहनाने का यह ​दिलचस्प चित्र गया के प्रसिद्ध इस्काॅन मंदिर से सामने आया है। यहाँ भगवान को ठंड न लगे, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। जी हाँ, इस्कॉन मंदिर में राधे-कृष्ण, भगवान जगन्नाथ, बलराम जी, सुभद्रा, चैतन्य महाप्रभु समेत अन्य की प्रतिमाएं हैं। इन सभी प्रतिमाओं को अब ऊनी वस्त्र पहनाए गए हैं। आपको बता दें कि ऊनी वस्त्र के साथ-साथ ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के लिए गर्म पानी की व्यस्था की जाती है। पूरे शरद काल तक यही सिलसिला चलता रहेगा ताकि भगवान को ठंड से बचाया जा सके।

जी हाँ, वहीं इस्कॉन मंदिर गया के अध्यक्ष जगदीश श्याम दास जी ने बताया ठंड बढ़ने के कारण हम भगवान जी को ऊनी वस्त्र पहना रहे हैं। ऐसा हर सीज़न में किया जाता है। हमारा मानना है भगवान भी व्यक्ति हैं, इस मंदिर के मालिक वही हैं, तो उन्हें भी सुविधा चाहिए। यह भगवान भक्तों के बीच प्रेम का आदान-प्रदान है। भगवान हमसे सेवा लेकर हम पर कृपा करते हैं। यह भगवान के प्रति भक्त का सेवा भाव है। ठंड और बढ़ेगी तो हीटर भी लगाए जाएंगे।

2023 में होने वाली हैं ये खतरनाक चीजें, चौका देंगी बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां

मक्खियों की वजह से इन 10 गांवों में नहीं हो पा रही शादी, चौका देगा पूरा मामला

16 हजार रुपये से 41 हजार रुपये तक बिकता है ये तरबूज, जानिए क्या है खासियत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -