BJP नेता ओम माथुर ने की राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी
BJP नेता ओम माथुर ने की राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी
Share:

सूरत ​: भारतीय जनता पार्टी के उत्तरप्रदेश के प्रभारी ओम माथुर ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के मसले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों ले लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल ने अभद्र तरीके से अपनी बात सामने रखी है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के मसले हेतु कांग्रेस और राहुल गांधी उत्तरदायी हैं। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि राहुल गांधी की फैक्ट्री बंद है नहीं तो राहुल के पुत्र का नाम भी इस मसले पर शामिल होता है। ओम माथुर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर देशद्रोह का वाद दायर करने की बात भी कही है।

माथुर द्वारा इस तरह की टिप्पणी गुजरात के सूरत में आयोजित किए गए कार्यकर्ता सम्मेलन में कही गई। माथुर द्वारा विशेषतौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधा गया। उनका कहना था कि अफजल गुरू के मसले पर राहुल ही अफलज का समर्थन करने वालों के साथ थे। जिसके कारण राहुल पर भी देशद्रोह का प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। यही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस तरह के समर्थन को लेकर उन्होंने कहा कि अफजल को तो सर्वोच्च न्यायालय ने ही सजा दी है।

ऐसे में राहुल की यह बात ठीक नहीं लगती। हालांकि माथुर ने विजय माल्या के देश से चले जाने के मसले पर कहा कि माल्या द्वारा किए गए घोटाले कांग्रेस के कार्यकाल में हुए थे। प्रधानमंत्री द्वारा आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर माथुर ने कहा कि श्रीश्री रविशंकर पर नियम अपनी तरह से कार्य कर रहे हैं। पीएम का शामिल होना एक अलग बात है। श्रीश्री की संस्था पर जुर्माना लगाया गया है, कानून अपना कार्य कर रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -