ओला कैब के गर्लफ्रेंड ऐड को लेकर विवाद, कंपनी ने मांगी माफ़ी
ओला कैब के गर्लफ्रेंड ऐड को लेकर विवाद, कंपनी ने मांगी माफ़ी
Share:

नई दिल्ली: टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर ओला कैब्स अपने नए कमर्शियल ऐड को लेकर विवादों में घिर गयी है, ओला कैब्स के नए ऐड में महिलाओं को गलत तरीके से पेश किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कंपनी के ऐड को लेकर जमकर आलोचनाएं की गयी थी, जिसके बाद कंपनी ने माफ़ी मांगते हुए ऐड को वापस ले लिया है, 

ऐड में एक बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करते बताया गया है, बॉयफ्रेंड को गर्लफ्रेंड की हर शॉपिंग के लिए पेमेंट करते हुए दिखाया गया था, जिसके बाद बॉयफ्रेंड ऐड की पंच लाइन मरता है, जिसमे उसने कहा था, ''मेरी गर्लफ्रेंड चलती है 525 रुपए Per Km, लेकिन Ola चलती है सिर्फ 6 रुपए Per Km में।''

कंपनी के इस ऐड पर जमकर विवाद हुआ है जिसके बाद कंपनी ने माफ़ी मांगते हुए ऐड वापस ले लिया है, कंपनी ने कहा है की ''हम इस बात को समझते हैं कि हमारे टीवी कमर्शियल से संवेदनाएं आहत हो रही हैं। हम इसे वापस लेते हैं। बहरहाल, #OlaMicro छह रुपए/किमी के रेट पर मिलती रहेगी।''

सॉइल मीडिया पर ऐड के खिलाफ किये गए कुछ आलोचक पोस्ट्स:-

- जो कैब सर्विस इस तरह के भेदभाव वाले, सेक्सिस्ट और पुरानी सोच वाले ऐड देती हो, उसकी सर्विसेस हम बुक नहीं कराएंगे। - Samadrita ‎@AuraofDreams

- ओला कैब्स को बधाई। आपने सेक्सिज्म और गलत चलन को जाहिर करने का नया कीर्तिमान बना लिया है। - ‎@prachigupta18 @FeminismInIndia

- डियर ओला कैब्स। आपको ऐड वापस नहीं लेना चाहिए। कुछ महिलावादी सोच के लोग आपसे हर चीज के लड़ते रहेंेगे। - Devika ‎@Dayweekaa

- यह ऐड बिल्कुल भी फनी नहीं है और सेक्सिस्ट भी है। मुझे इस ऐड का प्वाइंट ही समझ नहीं आया। इसमें मैसेज क्या है? - Pratyasha Rath ‎@pratyasharath

- @Olacabs अब भी ऐसे ऐड बना रही है जिसमें महिलाएं चीजें खरीदने के लिए पुरुषों पर डिपेंड हैं। इसमें गौर करने लायक बात यह है कि इनमें महिलाओं को कारों से कम्पेयर किया जा रहा है। - Rach ‎@ZosoCFC
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -