मुल्तानी मिट्टी के साथ इन दो चीजों को मिलाकर लगाने से गायब हो जाएगी ऑयली स्किन
मुल्तानी मिट्टी के साथ इन दो चीजों को मिलाकर लगाने से गायब हो जाएगी ऑयली स्किन
Share:

गर्मी की धूल, गंदगी और प्रदूषण चेहरे को बेजान बना देते हैं। जी हाँ, इन सभी से त्वचा बेजान, तैलीय और शुष्क हो जाती है। कुछ ही समय में चेहरे की चमक भी गायब होने लगती है। वहीं तैलीय त्वचा के कारण मुंहासे और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं होती हैं। हालाँकि इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नक्शे आजमा सकते हैं। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

अंडे और नींबू के फेस पैक का करें इस्तेमाल- अगर आप तैलीय त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप अंडे और नींबू से बने फेस पैक को आजमा सकते हैं। जी दरअसल अंडे का सफेद भाग आपकी त्वचा के रोमछिद्रों को टाइट करने का काम करता है। इसी के साथ नींबू में पाए जाने वाले ब्लीचिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण आपके चेहरे से तेल सोख सकते हैं।

कैसे करें उपयोग- सबसे पहले अंडे को तोड़कर उसके सफेद हिस्से में नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब 20-25 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और सादे पानी से चेहरा धो लें।

मुल्तानी मिट्टी, शहद और दही का फेस पैक लगाएं- मुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे से अतिरिक्त तेल को रोकने में मदद करेगी। दही में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण त्वचा से तेल निकालने में मदद करते हैं। वहीं शहद भी एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करेगा।

कैसे करें उपयोग-  इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप मुल्तानी मिट्टी में शहद मिला लें। अब दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और पेस्ट को चिकना करने के लिए इसमें थोड़ा सा दही मिलाएं। पेस्ट मिलाएं और फिर अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद 15 मिनट होने के बाद चेहरा धो लें।

चेहरे पर मलाई में मिलाकर लगाए ये एक चीज, रंग हो जाएगा दूध जैसा सफ़ेद

भारत में हुंडई जल्द ही लॉन्च कर सकती है धाकड़ फीचर वाली कार

एलोवेरा में इस चीज को मिलाकर लगाने से नहीं होंगे मुंहासे, ग्लो करेगा चेहरा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -