अनलॉक के लिए तैयार हुआ ओडिशा, आज हो सकता है अहम फैसला
अनलॉक के लिए तैयार हुआ ओडिशा, आज हो सकता है अहम फैसला
Share:

ओडिशा ने दक्षिणी तथा पश्चिमी शहरों में कोरोना अनलॉक की तैयारी कर ली है तथा आज इसकी घोषणा किए जाने की संभावना है। हालांकि इस के चलते ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर तथा तटीय ओडिशा के शहरों में प्रतिबंध जारी रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। तटीय ओडिशा में कोरोना का उच्च सकारात्मकता दर है। अफसरों ने बताया कि मुख्य सचिव सुरेश महापात्र 1 जुलाई की प्रातः तक तय वर्तमान लॉकडाउन के समाप्त होने से पहले बुधवार को अनलॉक गाइडलाइन का ऐलान किया जाएगा।

महापात्र ने बताया कि 17 शहरों में कोरोना के हालात खराब नहीं हुए है, जबकि तटीय तथा उत्तरी ओडिशा के आठ शहरों में हालातों में काफी सुधार नहीं हुआ है। सीएम नवीन पटनायक ने मंगलवार को ओडिशा में कोरोना के हालातों की समीक्षा करते हुए बताया था कि दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है तथा विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आगाह कर रहे हैं। ऐसे में हमें अधिक सावधान रहना चाहिए। उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे तेज करने पर जोर दिया तथा बताया कि चिकित्सकों को बच्चों से संबंधित मामलों के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि तीसरी वेव में इनके अधिक प्रभावित होने की संभावना है।

बुधवार को ओडिशा ने 3,371 नए कोरोना केस दर्ज किए हैं। 48 नई मौतों के साथ-साथ प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों की संख्या 4 हजार से अधिक हो गई है। अब तक का मौतों का एक दिन का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। ओडिशा में कुल कोरोना केस 909,800 हो गए हैं। जन स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने हिंट दिया कि खुर्दा तथा बालासोर सहित तटीय ओडिशा के 8 शहरों में कोरोना प्रतिबंध जारी रहने की संभावना है। हालांकि कई शहर ऐसे हैं, जहां कोरोना का ग्राफ गिरा है, मगर खुर्दा, पुरी, कटक, बालासोर तथा जाजपुर में स्थिति अभी भी संतोषजनक नहीं हुई है।

रणवीर सिंह के लुक को देखकर चौंके फैंस, बोले- इसी कारण एलियन्स भारत नहीं आते हैं...

DGCA ने लिया अहम फैसला, 31 जुलाई तक बढ़ाया अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध

थम नहीं रहा एलोपैथी बनाम आयुर्वेद विवाद, SC ने बाबा रामदेव से माँगा पूरा वीडियो और हलफनामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -