दूसरी हरित क्रांति को जन्म दे सकता है ओडिशा
दूसरी हरित क्रांति को जन्म दे सकता है ओडिशा
Share:

संबलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ से ओडिशा पहुंचे। दरअसल वे ओडिशा में स्मार्ट ग्राम अभियान को लेकर उपस्थितों को संबोधित करने और उन्हें जागृत करने भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संबलपुर के बारगढ़ में जनसभा ली। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के बाद यदि सबसे ज़्यादा जल संसाधन हैं तो वे ओडिशा ही है।

ओडिशा के जल संसाधन से हरित क्रांति प्रारंभ हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जानी मानी शैली में कहा कि वे किसानों के और सभी के प्रधान सेवक हैं। उन्होंने किसनों को 2022 तक अपनी आय दोगुना करने की बात कही।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए सरकार के ही साथ किसानों को भी मिलकर प्रयास करने होंगे और केंद्र की योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्य सरकार को भी समन्वित प्रयास करने होंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -