न्यूड लोन - गंदा है पर धंधा है ये
न्यूड लोन - गंदा है पर धंधा है ये
Share:

बीजिंग। चीन में लोगों को ऋण देने के लिए एक अलग ही तरीका अपनाया जा रहा है। इस तरीके में महिलाऐं इस तरह से उपयोग में ली जा रही हैं कि वे कुछ भी बोल नहीं पा रही हैं। ये कंपनियां गारंटी के तौर पर महिला कर्जदारों से आईडी सहित न्यूड फोओज़ की मांग कर रही हैं।

जब महिलाओं के न्यूड फोटो लिए जाते हैं तो फिर उन्हें ब्लैकमेल कर दिया जाता है। सदर्न मेटोपाॅलिस डेली में प्रकाशित रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि प्रायवेट कर्जदाताओं ने महिा कर्जदारों से नग्न तस्वीरें और आईडी कार्ड की मांग की।

यही नहीं महिलाओं को कर्ज देने वाले समय पर कर्ज न चुकाने को लेकर धमकाते हैं और उनकी तस्वीरों को सार्वजनिक करने की बात बताते हैं। इस मामले में कर्जदार ने कहा कि आॅनलाईन कर्ज देने वाले से उसने 500 युआन के अनुसार 30 प्रतिशत के ब्याज पर लिया था। बदले में उससे न्यूड फोटो की मांग की। कई महिलाऐं इस तरह के जाल में फंस गई हैं।

मगर वे कुछ कर नहीं पा रही हैं। अब वे पुलिस में शिकायत करने की योजना बना रही हैं। कई बार इन महिलाओं से फायनेंस के बदले सेक्स सर्विस उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -