'पैसा, सोना-चांदी नहीं... अंडरगारमेंट्स चुरा रहे चोर', MP में एक्टिव हुआ अजीबोगरीब गैंग
'पैसा, सोना-चांदी नहीं... अंडरगारमेंट्स चुरा रहे चोर', MP में एक्टिव हुआ अजीबोगरीब गैंग
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ चोरों का एक अजीबोगरीब गिरोह एक्टिव है। इस गिरोह के चोर लोगों का पैसा सोना चांदी आभूषण नहीं चुराते। ये चोर लोगों के घर के बाहर रस्सी पर टंगे अंडरगारमेंट्स चोरी कर रहे हैं। ऐसी घटना का एक CCTV भी सामने आया है। बताया जाता है कि अंडरगारमेंट्स चोरी होने की घटनाओं को लेकर कुछ दिन पहले पाम नगर थाने पर गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन से गुहार भी लगाई थी। इस मामले में पामनगर पुलिस ने एक चोर को पकड़ा था। उसे जेल भेज दिया गया था। अब शहरी क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं होने पर पुलिस हैरान है। पुलिस अपराधी की तलाश में जुटी है।

जबलपुर की संस्कारधानी कहे जाने वाले शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में भी रस्सी पर टंगे अंडरगारमेंट्स चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस को कुछ CCTV फुटेज प्राप्त हुए हैं, जिसके आधार पर अज्ञात चोर की तलाश आरम्भ कर दी गई है। अंडरगारमेंट्स की चोरियां शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही हैं। कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने पामनगर थाना पर गांव में एक व्यक्ति घर में घुसकर अंडरगारमेंट चुराने की शिकायत दर्ज कराई थी। लोगों ने बताया था कि एक युवक घर में घुसकर उनके अंडरगारमेंट्स चुराता हैं तथा उन्हें फाड़ कर फेंक देता है। इतना ही नहीं वह चोर महिला पुरुष और बच्चों के भी अंडरवियर चुरा लेता है। अब शहर में भी ऐसी ही चोरियां होने लगी हैं। विजय नगर क्षेत्र में चोरी करने वाला चोर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता नजर आया है। ऐसी घटनाएं होने से लोग परेशान हैं। जबलपुर पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश तेज कर दी है। विजयनगर में निरंतर घर के बाहर सूख रहे कपड़े चोरी हो रहे हैं। 

ध्यान देने वाली बात यह कि विजयनगर में घूम रहा अज्ञात चोर सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर रहा है। पिछले 4 अप्रैल से विजय नगर में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। तत्पश्चात, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर तलाश आरम्भ कर दी है। सोशल मीडिया पर अंडरगारमेंट्स चोरी की घटनाओं के वीडियो वायरल होने लगे हैं। एक वीडियो में दो पहिया वाहन पर सवार एक संदिग्ध कॉलोनी में पहुंचता है तथा अंडरगारमेंट्स चोरी की वारदात को अंजाम दे देता है। वीडियो में चोर स्वयं के लिए अंडरगारमेंट को नापता भी दिखाई दे रहा है। चोर शहर के पॉश क्षेत्र के विजय नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मामले में पनागर थाना पुलिस ने एक चोर को दबोचने में सफलता हासिल की है। बता दें कि अपराधी विजय ठाकुर उर्फ लालू को ग्रामीणों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया, उसके खिलाफ पहले भी चोरी और मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अपराधी के कब्जे से चुराए हुए कपड़े बरामद किये हैं।

IS से जुड़े हमलावरों ने कांगो पर किए ताबड़तोड़ हमल, जानिए किसे बना रहे निशाना?

'चारा तक चुरा लिया, गरीबों को लूटा..', बिहार में RJD और कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

गुजरात से गिरफ्तार हुए सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -