गुजरात से गिरफ्तार हुए सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी
गुजरात से गिरफ्तार हुए सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी
Share:

मुंबई: मुंबई अपराध शाखा ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के आवास पर गोलीबारी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस घटना में सम्मिलित दो अपराधियों को सोमवार को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की साहेब गुप्ता (24) एवं सागर श्रीजोगेंद्र पाल (21) के रूप में हुई है।

प्राप्त खबर के अनुसार, रविवार को मुंबई के बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में सम्मिलित दोनों अपराधियों को पुलिस ने गुजरात के भुज जिले में गिरफ्तार कर लिया है तथा उन्हें आज सुबह मुंबई लाया जाएगा। मुंबई अपराध शाखा CCTV फुटेज के जरिए अपराधियों को निरंतर ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। अपराध शाखा के अफसर ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों अपराधियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। तत्पश्चात, भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी खबर दी गई क्योंकि शक था कि अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर गोलीबारी हो सकती है।

आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता एवं स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। अपराध शाखा के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी। बता दें कि अपराधी विक्की साहेब गुप्ता मसीही थाना गोहना डी।टी। नरकटियागज जिला पश्चिम चंपानेर बिहार का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी सागर श्रीजोगेंद्र पाल भी उसी गांव का है। पुलिस टीम ने अपराधियों को एक मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के टॉप अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि मंदिर में कैसे और क्यों गए थे इसका खुलासा नही हुआ है। वहीं अपराध शाखा चीफ ने इस बात को इंकार नहीं किया है की लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका है या नही है। उनका कहना है पेपर वर्क के बाद मुंबई लाने पर हर एंगल को खंगाला जायेगा।

ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करेगा इजराइल ! 24 घंटे में नेतन्याहू ने बुलाई वॉर कैबिनेट की दूसरी मीटिंग

IPL 2024: एक मैच में बने 549 रन, चौकों-छक्कों की बाढ़ में ध्वस्त हुए कई रिकॉर्ड

जिस शराब तस्कर को ट्रेनी IPS ने किया गिरफ्तार, वो बलात्कार का भी निकला आरोपी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -