भविष्यवाणी: जल्द होगा तीसरा विश्व युद्ध, मचेगी तबाही और होगा अकाल, सूखा, युद्ध और भूख!

भविष्यवाणी: जल्द होगा तीसरा विश्व युद्ध, मचेगी तबाही और होगा अकाल, सूखा, युद्ध और भूख!
Share:

तीसरा विश्‍व युद्ध होगा या नहीं होगा यह सवाल इस समय सभी के मन में है लेकिन इसका भविष्य कोई नहीं बता सकता। हालाँकि इस समय यूक्रेन और रशिया के बीच चल रहे तनाव और संघर्ष को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है कि यदि इन दोनों के बीच किसी तीसरे पक्ष ने दखल दिया तो इस युद्ध की परिस्थिति बदलकर विश्‍व युद्ध में तब्दिल हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ विशेषज्ञों की आशंका के चलते अब लोग भविष्यवक्तों की भविष्यवाणियों पर भी एक बार फिर चर्चा करने लगे है। इन सभी के बीच सबसे पहले नाम आता है नास्त्रेदमस का। आपको बता दें कि नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी की पुस्तक में तीसरे विश्‍व युद्ध का जिक्र किया है। जी हाँ और आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के जानकारों के अनुसार 2009 से 2013 तक दुनिया में बड़ी क्रांतियां होंगी। उसके बाद 21वीं शताब्दी में तीसरा विश्वयुद्ध होगा जो मेसोपोटामिया की पवित्र भूमि से छिड़ेगा। जी दरअसल जानकार कहते हैं कि तीसरा एंटी क्राइस्ट युद्ध की शुरुआत करेगा। हालाँकि इससे पहले नेपोलियन और हिटलर को नास्त्रेदमस ने एंटी क्राइस्ट कहा था और कहा था कि तीसरा एंटी क्राइस्ट जब आएगा तो 27 साल तक तीसरा विश्वयुद्ध चलेगा। खैर यह सच है या नहीं इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन लोग इस पर यकीन कर रहे हैं। नास्त्रेदमस के अनुसार ''धर्म बांटेगा लोगों को। काले और सफेद तथा दोनों के बीच लाल और पीले अपने-अपने अधिकारों के लिए भिड़ेंगे। रक्तपात, बीमारियां, अकाल, सूखा, युद्ध और भूख से मानवता बेहाल होगी।'' इसके अलावा नास्त्रेदमस ने कहा 'एक पनडुब्बी में तमाम हथियार और दस्तावेज लेकर वह व्यक्ति इटली के तट पहुंचेगा। और युद्ध शुरू करेगा। उसका काफिला बहुत दूर से इतालवी तट तक आएगा। लाल के खिलाफ एकजुट होंगे लोग, लेकिन साजिश और धोखे को नाकाम कर दिया जाएगा।'

इसके अलावा यह भी कहा गया- 'जब तृतीय युद्ध चल रहा होगा उस दौरान चीन के रासायनिक हमले से एशिया में तबाही और मौत का मंजर होगा, ऐसा जो आज तक कभी नहीं हुआ। एक मील व्यास का एक गोलाकार पर्वत अं‍तरिक्ष से गिरेगा और महान देशों को समुद्री पानी में डुबो देगा। यह घटना तब होगी, जब शांति को हटाकर युद्ध, महामारी और बाढ़ का दबदबा होगा। इस उल्का द्वारा कई प्राचीन अस्तित्व वाले महान राष्ट्र डूब जाएंगे।'

सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, कहा था- 'रूस करेगा दुनिया पर राज'

Video: इस लड़की की चतुराई देख दीवाने हुए लोग, चोरों की स्कूटी लेकर हुई फुर्र

फ्लाइट में छोटी से बात को लेकर महिला ने पुलिस वाले को मारा थप्पड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -