उत्तर कोरिया में होता है अधिकारियों के मनोरंजन के लिए नाबलिको का वर्जिनिटी टेस्ट
उत्तर कोरिया में होता है अधिकारियों के मनोरंजन के लिए नाबलिको का वर्जिनिटी टेस्ट
Share:

नई दिल्ली : उत्तर कोरिया में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसे जानकर आप भी कहेंगे बेहद शर्मनाक। कोई भी देश इस हद तक कैसे गिर सकता है कि सरकारी अधिकारियो के मनोरंजन के लिए अपने देश की नाबालिक लड़कियों का इस्तेमाल करे, जी हां उत्तर कोरिया से एक ऐसा ही शर्म से तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है।

ब्रिटिश अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया में नाबालिग लड़कियों के ग्रुप तैयार किये जाते है जिन्हें आम तौर पर 'प्लैज़र स्क्वैड' कहा जाता है। इन ग्रुप में बेहद कम उम्र की लड़कियों की भर्ती की जाती है। जिनमें 13 साल की उम्र की लड़कियां भी शामिल रहती हैं। इन्हें सरकार और सेना से जुड़े अधिकारियों के मनोरंजन के काम में लगाया जाता है।

इन लड़कियों का चुनाव कभी कभी स्कूल से ही हो जाता है तथा इन्हें सेक्स पार्टियों में अधिकारियो को सर्विस देने के लिए भेजा जाता है तथा पार्टियों से पहले इन लड़कियों का वर्जिनिटी टेस्ट भी किया जाता है यह खुलासा उत्तर कोरिया की एक ऐसी लड़की ने किया जो खुद इस दलदल में फंसी थी, इस लड़की ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि जब वो 15 साल की थी। सैनिक उसे बिना कोई जानकारी दिए स्कूल के क्लासरूम से उठा लाए।

उन्होंने उससे पूछा कि उसने कभी किसी लड़के के साथ यौन संबंध बनाए कि नहीं? हालाकि लड़की ने कहा की किम जोंग-इल ने कभी उसे संबंध बनाने के लिए नहीं बुलाया। किम जोंग-इल वर्तमान तानाशाह किम जोंग-उन के पिता थे। लेकिन अगर वो और ज्यादा दिन वहां रुकती तो ऐसा हो सकता था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -