नहीं लगी किंगफिशर हाउस की बोली
नहीं लगी किंगफिशर हाउस की बोली
Share:

मुंबई मुंबई में किंगफिशर हाउस की नीलामी में बोली सफल नहीं हो पाई है। दरअसल इस वल्र्ड क्लास हाउस को खरीदने के लिए कोई खरीदार सामने नहीं आया। दरअसल इसका बेस प्राईज़ 150 करोड़ रूपए रखा गया था। उल्लेखनीय है कि विजय माल्या पर बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ रूपए का कर्ज बकाया था। बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के बाद वे विदेश चले गए। जिसके बाद संसद में जमकर हंगामा हुआ और केंद्र सरकार पर विजय माल्या को बचाने का आरोप भी लगाया गया।

इसके पूर्व बैंक, आईटी और सर्विस टैक्स विभाग द्वारा अपने - अपने स्तर पर दावा जताया जा रहा है। इस मामले को लेकर वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि सरकार माल्या के पास से बैंक का पैसा वसूलेगी। कहा जा रहा है कि सरकार इस मामले में आवश्यक कदम उठा रही है और माल्या की देश वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि किंगफिशर हाउस किंगफिशर की एक बेशकीमती इमारत है। यह मुंबई के विले पार्ले में है।

इसे विजय माल्या की एक बड़ी संपत्ती माना जाता है। 15 फरवरी वर्ष 2015 को एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह ने इस संपत्ती को बेचने का निर्णय भी लिया। इस हेतु रिजर्व बिडिंग मूल्य करीब 150 रूपए तय किया गया था। उल्लेखनीय है कि इस हेतु ई - आॅक्शन प्रातः 11.30 बजे से रात 12.30 बजे तक चलाया गया है। माल्या से वसूली का सबसे प्रबल दावेदार सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक एसबीआई बताया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -