कोई भी ध्वज तिरंगे की जगह नही ले सकता है
कोई भी ध्वज तिरंगे की जगह नही ले सकता है
Share:

जम्मू : भारतीयों के लिए तिरंगा अमूल्य संपदा है। जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने इस बात पर और अधिक बल देते हुए कहा है कि तिरंगे की सर्वोच्चता बनी रहेगी। उन्होने कहा कि किसी भी राज्य का झंडा तिरंगे की बराबरी नही कर सकता। साथ ही वो बोले कि कोई भी झंडा राष्ट्रीय ध्वज के समान स्तर पर नही फहराया जा सकता। सिंह ने कहा कि यह उच्च अदालत का फैसला है।

यह कानूनी मसला है। इसलिए इसे कानूनी तौर पर ही निपटाना चाहिए। हम राष्ट्रीय झंडे का सम्मान करते है और आगे भी हमारा यही प्रयास रहेगा। सिंह ने कहा कि मैंने इस संबंध में किसी से कोई बातचीत नही की है। बीजेपी पर निर्मल सिंह ने कहा कि झंडे के प्रति बीजेपी का अपना एक रुख है और हमें उसी के अनुरुप काम करना चाहिए।

Jammu and Kashmir National Panthers Party ने बीजेपी के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि बीजेपी ने चुनाव के पहले किए वादों को नहीं निभाया है। बता दें कि जम्मू में पीडीपी और बीजेपी की गठबंधन सरकार है। राज्य के कमिश्नर सेक्रेटरी ने इसी साल मार्च में राज्य के सभी विभागों को एक सर्कुलर जारी कर कहा था कि नेशनल फ्लैग की बजाए राज्य में सभी जगहों पर स्टेट फ्लैग का उपयोग किया जाए।

हांलाकि इसके अगले ही दिन मुफ्ती ने इस सर्कुलर को वापस ले लिया था। इसके बाद से ही बीजेपी समेत कई पार्टियों ने इस पर सवाल उठाए थे। इसके बाद ही सिंह ने कहा था कि यह मेरे और मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद दोनों के लिए आश्चर्यजनक है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -