सीएम नीतिश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र
सीएम नीतिश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र
Share:

पटना : राजधानी के पुराना सचिवालय में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यरत विधानसभा को भंग करने की पहल भी हुई। कैबिनेट बैठक के बाद नीतिश कुमार राज्यपाल से मिले और विधानसभा भंग करने की पहल की। उन्होंने अपना त्यागपत्र भी राज्यपाल रामनाथ कोविंद को सौंप दिया। राज्यपाल रामनाथ कोविंद द्वारा मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए उनसे कार्यकारी मुख्यमंत्री बने रहे की अपील की। जिस पर नीतिश कुमार ने अपनी स्वीकृति दी। नीतिश शपथ ग्रहण समारोह तक कार्यकारी मुख्यमंत्री बने रहेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल रामनाथ कोविंद द्वारा मुख्यमंत्री के इस्तीफे और विधानसभा भंग करने की कैबिनेट की सिफारिश को स्वीकार कर लिया।  मुख्यमंत्री नीतिश कुमार आज दोपहर को नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। इसलिए राजद, जदयू, कांग्रेस महागठबंधन की बैठक का आयोजन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को सर्वसम्मति से गठबंधन दल के विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद बैठक में शामिल होंगे। नीतिश कुमार राज्यपाल कोविद से मिलकर नई सरकार के गठन का दावा पेश करेंगे। विधानसभा के एनेक्सी भवन में आयोजित होने वाली महागठबंधन की बैठक में राजद, कांग्रेस और जदयू के नवनिर्वाचित विधायक और विधान पार्षद भी इस दौरान सम्मिलित होंगे। बिहार बिहरी विधानमंडल दल के नेता के तौर पर सभी दलों के विधायक नीतिश के नाम पर स्वीकृति देंगे।

इसे पूर्व जेडीयू विधायक दलों की बैठक हुई जिसमें नीतिश कुमार ने पार्टी के विधायकों को दीपावली की और शानदार जीत की बधाईयां दीं। उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार को दोनों सदनों का नेता निर्वाचित किया गया। बिहार कांग्रेस विधायक दल की बैठक सदाकत आश्रम में आयोजित हुई।

जिसमें नीतिश कुमार को महागठबंधन का नेता बनाए जाने पर विधायक तैयार हो गए। इसके बाद नीतिश ने विधायकों को अन्य कार्यों की जानकारी दी। इस बैठक में नीतिश के मंत्रालय में मंत्री के तौर पर काबिज किए जाने वाले विधायकों के नामों को लेकर चर्चा हुई लेकिन अभी किसी नाम को अंतिम रूप नहीं दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -