बिहार: राज्यपाल कोटे से 12 MLC हुए नियुक्त, देखिये लिस्ट
बिहार: राज्यपाल कोटे से 12 MLC हुए नियुक्त, देखिये लिस्ट
Share:

पटना: नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद राज्यपाल कोटे से 12 एमएलसी नियुक्त हो गए है। जी दरअसल बीजेपी और जदयू में 12 सीटों में 6-6 सीटों पर सहमति बन चुकी है। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही 12 नामों की सूची को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। बीते मंगलवार को नीतीश कैबिनेट से इसे मंजूरी दे दी थी। आप सभी जानते ही होंगे बिहार विधान परिषद में पांच श्रेणी के पद होते हैं और इनमें 27 एमएलसी विधानसभा कोटे से चुने जाते हैं। वहीं 24 सीटें स्थानीय अथॉरिटी कोटे की होती हैं। इसी के साथ 6 सीटें स्नातक और 6 सीटें शिक्षक कोटे की होती हैं। ऐसे में 12 सीटें राज्यपाल मनोनयन कोटे की होती हैं और इनमें कला, विज्ञान, समाजसेवा और साहित्य के क्षेत्रों से आने वाले लोगों राज्यपाल द्वारा मनोनीत किया जाता है।

जानिए कीन्हे बनाया गया नया MLC:-

1. अशोक चौधरी
2. जनक राम
3. उपेंद्र कुशवाह
4. राम वचन राय
5. संजय कुमार सिंह
6. ललन कुमार सर्राफ
7. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता
8. संजय सिंह
9. देवेश कुमार
10. प्रमोद कुमार
11. धनश्याम ठाकुर
12. निवेदिता सिंह

 
आप सभी को बता दें कि कैबिनेट ने इथेनॉल उत्पादन करने वाल उद्योगों को भारी छूट प्रदान की है। इसी के साथ नए इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति को भी मंजूरी मिल चुकी है। जी दरअसल पटना विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2021 और पटना विश्वविद्यालय सेना आयोग के संशोधन विधेयक 2021 को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी जा चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को अगल 5 सालों तक लागू कर दिया गया है।

बेटी श्वेता के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

खेल जगत में छाया शोक, 19 साल के खिलाड़ी की मैच के दौरान हुई मौत

लगातार 18वें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में नहीं हुआ बदलाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -