केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की रैली को नहीं मिली अनुमति
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की रैली को नहीं मिली अनुमति
Share:

नई दिल्ली : विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार की व्यापक शुरूआत की गई। भारतीय जनता पार्टी की मंशा को प्रारंभ में जोरदार झटका लगा। पिछले दिनों पार्टी के सूत्रों द्वारा कहा गया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मालदा में रैली की और चुनाव प्रचार - प्रसार अभियान को प्रारंभ किया। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा की जाने वाली रैली को अनुमति नहीं दी।

इस मामले में मालदा में अनुमति नहीं मिलने के बाद पार्टी रैली करने की योजना उत्तरी दिनाजपुर में बना रही थी। रैली की तिथि में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया। मालदा प्रशासन द्वारा विधि और व्यवस्था का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी को रैली की इजाजत नहीं दी गई। वे 18 जनवरी को जिले का दौरा करने वाले थे।

भाजपा ने रैली की योजना तैयार की थी। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका दे दिया है। पुलिस द्वारा रैली की अनुमति नहीं दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के नेतृत्व में कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव और आंदोलन की रणनीति तैयार की गई थी।

उल्लेखनीय है कि मालदा में मुस्लिम संगठन के लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कहा गया था कि राज्य में सारी स्थिति सामान्य है। वर्ष 2015 में दिल्ली और बिहार का चुनाव हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -