जुवेनाईल जस्टिस बिल से है निर्भया की मां को उम्मीद
जुवेनाईल जस्टिस बिल से है निर्भया की मां को उम्मीद
Share:

नई दिल्ली : यदि सबकुछ ठीक रहा तो संसद में जल्द ही जुवेनाइल जस्टिस बिल पास हो जाएगा। दरअसल निर्भया कांड के नाबालिग दोषी के जेल से छूट जाने के बाद निर्भया की मां द्वारा उसका विरोध किया जा रहा है। निर्भया की मां ने यह कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह बिल पास हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में निर्भया के माता - पिता ने मुख्तार अब्बास नकवी से उनके निवास पर भेंट की।

उन्होंने संसदीय कार्य राज्यमंत्री और अप्लसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से भेंट करते हुए इस बिल को पास करवाने की अपील की। इस मामले में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उन्होंने अन्य दलों से भी इस बिल को लेकर चर्चा की है।

उनका कहना था कि सभी दल इस बिल को पास करवाने के लिए एकजुट हैं। सभी ने अपनी सहमति इस मामले में दी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -