कलयुगी मामा ने भांजियों के हड़पे 5 लाख
कलयुगी मामा ने भांजियों के हड़पे 5 लाख
Share:

बुलंदशहर : यहां एक कलयुगी मामा ने अपनी ही दो भांजियों के पांच लाख रूपये हड़प लिये है। ये पांच लाख रूपये राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भेजे थे, लेकिन मामा ने इन रूपयों को अपने पास रख लिया। आपको याद होगा दो नाबालिगों द्वारा मुख्यमंत्री यादव को खून से पत्र लिखकर आर्थिक सहायता मांगने वाली बात, यह मामला इन्हीं से जुड़ा हुआ है।

जानकारी मिली है कि पहले तो मामा ने अपनी भांजियों का भरपूर इस्तेमाल किया और फिर पैसे डकार लिये। बुलंद शहर में रहने वाली लतिका और तान्या बंसल को उसके मामा तरूण जिंदल ने अपने पास रखा था, क्योंकि दोनों बहनों की माॅं चल बसी थी। इसके बाद सरकार से आर्थिक सहायता के लिये दोनों बहनों ने अपने खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। बताया गया है कि यह पत्र भी मामा के ही कहने पर लिखा गया था।

खून से पत्र लिखने का मामला सुर्खियों में आया था, लेकिन इसके पीछे भी मामा की ही साजिश थी। बताया गया है कि अब एक बार फिर मामा तरूण जिंदल अपनी भांजियों को अधिकारियों के पास भेज रहा है, ताकि ओर पैसा डकारा जा सके। जानकारी के अनुसार मामा ने राहुल गांधी के सामने भी खड़ा कर दिय था। यह उस वक्त की बात है जब राहुल बुलंदशहर मंे आये थे।

बुलंद शहर गैंगरेप: सीबीआई करेगी मामले की जांच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -