ट्रंप के यहूदी विरोधी ट्वीट पर मचा घमासान
ट्रंप के यहूदी विरोधी ट्वीट पर मचा घमासान
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी में खड़े डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार अपनी प्रतिद्धंद्धी हिलेरी क्लिंटन की हरकतों को बचकाना करार दिया है। ट्रंप ने कहा है कि हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ किए गए उनके ट्वीट को हिलेरी के प्रचार अभियान की ओर से यहूदी-विरोधी बताया जाना बचकाना है। ट्रंप द्वारा किए गए ट्वीट में डेर सारी नकदी के ऊपर स्टार ऑफ डेविड दिखाया गया है, जो कि यहूदियों का प्रतीक चिन्ह माना जाता है।

बता दें कि स्टार ऑफ डेविड दो त्रिभुजों को मिलाकर बनाई गई एक सितारानुमा आकृति होती है। ट्रंप के प्रचार अभियान की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि हिलेरी व उनके सहयोगी उनके प्रचार अभियान के सामने पेश आने वाली दिक्कतों से ध्यान भटकाने के लिए इस मामले का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ट्रंप का कहना है कि उनके ट्वीट में एक स्टार को दिखाया गया था। इसका इस्तेमाल शेरिफ भी आपराधियों और आपराधिक प्रवृति वाले व्यक्तियों से लड़ने में करते है। उनका आरोप है कि इसके द्वारा यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि कुटिल हिलेरी अब तक की सबसे भ्रष्ट उम्मीदवार हैं। ट्रंप के इस ट्वीट के यहूदी विरोधी दिखने के कारण काफी विवाद हो गया।

बाद में ट्रंप के अकाउंट से जारी किए गए नए ट्वीट में छह कोनों वाले सितारे के स्थान पर एक वृत लगा दिया गया था। ट्रंप के अकाउंट से पहले किए गए ट्वीट पर सफाई देते हुए उनके सोशल मीडिया निदेशक डैन स्काविनो ने कहा कि जिस सितारे को उन्होंने शेरिफ के बैज के रूप में इस्तेमाल किया था, वह भ्रष्ट हिलेरी की थीम के अनुरूप है और इसीलिए मैंने इसे चुना था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -