नेहरू के जनकल्याण के प्रयासों पर कोई शक नहीं: राजनाथ सिंह
नेहरू के जनकल्याण के प्रयासों पर कोई शक नहीं: राजनाथ सिंह
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया गया। इस दौरान उन्होंने बालदिवस के अवसर पर कहा कि पार्टियों में मतभेद होने विचारों की असमानता होने के बाद भी जनता के कल्याण के मसले पर राष्ट्र निर्माण को लेकर काम करने वाले इरादों पर किसी तरह का शक नहीं है। यही नहीं राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि नेहरू की 126 वीं जयंती कई मसलों पर विशेष है।

वरिष्ठ नेता सिंह द्वारा यह भी कहा गया कि जवाहर लाल नेहरू जैसे नेताओं के योगदान के कारण भारत में जीवंत संसद, नौकरशाही, स्वतंत्र न्यायपालिका और एक सशक्त मीडिया है। ऐसे में उन्होंने लोकतंत्र के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 126 वीं जयंती के अवसर पर कई मसले हैं जिसे लेकर नेहरू के साथ वैचारिक मतभेद हैं लेकिन ये मतभेद नेहरू की नीतियों को लेकर हैं।

मगर नेहरू ने जनता के कल्याण के लिए जो कार्य किए थे उन पर शक नहीं किया जा सकता है। नेहरू के योदान के कारण भारत का लोकतंत्र मजबूत है। उनके नेतृत्व ने देश को कई उद्योग प्रदान किए। जिसमें भिलाई, आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थान और परमाणु संयंत्रों की स्थापना प्रमुख रहे। नेहरू ने शांति के मसले पर प्रयास किए लेकिन उनकी नीतियां अलग थीं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -