'कपूर साहब की विश पूरी हो गई', बेटे संग तस्वीर शेयर कर बोलीं नीतू कपूर
'कपूर साहब की विश पूरी हो गई', बेटे संग तस्वीर शेयर कर बोलीं नीतू कपूर
Share:

कपूर खानदान के वारिस रणबीर कपूर शादी कर चुके हैं। जी हाँ, वह भी अब सिंगल से मैरिड मैन की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भट्ट परिवार की लाड़ली यानी आलिया भट्ट से शादी कर ली है। शादी में रणबीर को सिल्क शेरवानी और पगड़ी में देखा गया और उनका लुक काफी धांसू रहा। वहीं रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर अपने बेटे के सिर पर सहरा सजता देखकर सबसे ज्यादा खुश नजर आईं और इसी खुशी के मौके के एक फोटो को उन्होंने हाल ही में शेयर किया है। इस कपल की शादी में सब था लेकिन सिर्फ एक ही कमी रही और वो थी ऋषि कपूर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

जी दरअसल शादी में रणबीर और नीतू कपूर, सभी बहुत खुश नजर आए लेकिन अगर आज ऋषि कपूर जिंदा होते तो फैमिली की खुशी दुगनी हो सकती थी। जी दरअसल ऋषि कपूर का सपना था कि वो अपने बेटे को दूल्हा बने हुए देखें, हालाँकि ऐसा हो ना सका। खैर ऋषि कपूर भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपनी फैमिली की यादों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे। हाल ही में नीतू कपूर ने अब दूल्हे राजा रणबीर कपूर संग अपनी एक खास फोटो शेयर की है, जिसे उन्होंने ऋषि कपूर को डेडिकेट किया है।

आप देख सकते हैं दूल्हे रणबीर संग पोज देते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'ये कपूर साहब को डेडिकेटेड है। आपकी विश पूरी हो गई है।' अब इस समय ऋषि कपूर के लिए नीतू कपूर की इस पोस्ट पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। कुछ फैंस दिल का इमोजी बना रहे हैं तो कुछ किस वाले इमोजी बना रहे हैं।

पंजाबी के बाद अब बंगाली रीति-रिवाज से आलिया-रणबीर ने रचाई शादी

करीना-करिश्मा और रिद्धिमा ने किया रणबीर-आलिया का गठबंधन, सामने आए फोटोज

आलिया की साड़ी पर अंग्रेजी में लिखी थी खास बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -