पासिेंग आउट से पहले एक दूसरे का रेप करते हैं नैवी कैडेट्स
पासिेंग आउट से पहले एक दूसरे का रेप करते हैं नैवी कैडेट्स
Share:

सिडनी : अक्सर विदेशों में किसी विशेष अभियान के दौरान फौजों के रहने और उनके द्वारा यौन आचरण किए जाने पर उन्हेें कार्रवाई का सामना करना पड़ता है लेकिन आॅस्ट्रेलियन नेवी एक ऐसी नेवी है जहां नैवी जाॅइन करने से पहले कैडेट्स को एक दूसरे का रेप करना होता है। इस तरह के चरण को यहां पर राइट आॅफ पैसेज नाम दिया गया। जिसमें यह कहा गया कि कैडेट्स अगले चरण में पहुंच रहे हैं। मगर अब इस मामले में कुछ कैडेट्स ने शिकायत की है।

राॅयल कमीशन को की गई शिकायत में कैडेट्स ने यह तक बताया है कि उन्हें टाॅयलेट में सिर डालने के लिए कहा जाता था फिर फ्लश प्रारंभ कर दिया जाता था। इतना ही नहीं किसी कैडेट को रात्रि में उसके बिछौने से ही उठा लिया जाता फिर उसके साथ कई बार रेप होता था। इस मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा गया कि एक कैडेट को तो दूसरे कैडेट से रेप करने के लिए कहा गया। जूनियर रिक्रूट्स के साथ अप्राकृतिक सेक्स हेतु मजबूर भी किया गया। इसी दौरान एक लड़की को तो काफी कुछ सहन करना पड़ा।

इस लड़की के अपने ही निर्देशक से संबंध बन गए थे ऐसे में यह लड़की बहुत दबाव में आ गई थी। 15 वर्ष की इस लड़की के 30 वर्ष के इंस्ट्रक्टर से संबंध थे। हालांकि राॅयल कमीशन बनने के बाद कैडेट्स को कुछ राहत मिलीं लेकिन अभी भी कैडेट्स को इस तरह की बातें सहन करना पड़ती हैं। ये घटनाऐं धार्मिक संस्थानों, स्कूलों, चिल्ड्रन होम, स्पोट्र्स एकेडमी और चैरिटी आॅर्गनाईजेशन में हुईं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -