मानव बम हैं सिद्धू, आखिर कितनी मां बदलेंगे
मानव बम हैं सिद्धू, आखिर कितनी मां बदलेंगे
Share:

पंजाब। एक ओर जहां पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए हैं वहीं पंजाब में सिद्धू को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस सदस्यता लेने के बाद अब अकाली दल के नेता और पंजाब राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने उनकी आलोचना की है और कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू केवल 6 माह में ही कांग्रेस छोड़ देंगे।

उन्होंने सिद्धू को मानव बम की तरह बताया। उनका कहना था कि सिद्धू अवसरवादी हैं। आखिर सिद्धू कितनी मां बदलेंगे। उन्होंने जिस भाजपा को मां बताया था आज उसकी आलोचना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी सिद्धू की आलोचना की और कहा कि सिद्धू को जब जिस दल में सुविधा होती है.

तब वे उस दल में चले जाते हैं। गौरतलब है कि सिद्धू ने कांग्रेस सदस्यता ग्रहण करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की आलोचना बिना नाम लिए की थी। उन्होंने किसी दल का नाम लिए बिना कहा कि पंजाब की हालत खराब है और जो पंजाब समृद्धि के लिए जाना जाता था वह आज बदहाल हो गया है।

कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू

बेअंत सिंह की बेटी गुरकंवल कौर हुई भाजपा में शामिल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -