नवरात्रि दर्शन : नगर कोट माता मंदिर उज्जैन
नवरात्रि दर्शन : नगर कोट माता मंदिर उज्जैन
Share:

उज्जैन में ऐसे कई प्रसिद्ध देवी मंदिर है, जिनका उल्लेख पुराणों में तो मिलता ही है वहीं सम्राट विक्रमादित्य काल में भी इन मंदिरों का विशेष महत्व आंका गया है। इन्हीं में से एक नगर कोट माता का मंदिर भी है। स्कंद पुराण के अवंतिका क्षेत्र महात्म्य में वर्णित चैबीस देवियों में से नगर कोट माता मंदिर भी है। गोरधन सागर के पास स्थित मंदिर में माता की मूर्ति भव्य और मनोहारी है। यह स्थान नगर के प्राचीन कच्चे परकोटे पर स्थित है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार नगरकोट के परकोटे की रक्षिका देवी है। मंदिर परमारकालीन भी माना गया है वहीं स्कंद पुराण के अवंतिखंड में वर्णित नौ मातिृकाओं में से सातवीं कटोरी देवी है। वैसे तो इस मंदिर में हर दिन या विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है लेकिन नवरात्रि में यहां सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

सुबह और शाम के समय भव्य आरती होती है तो नगाड़ों, घंटियों की गूंज से वातावरण आच्छादित हो उठता है। भक्तों की मनोकामना पूरी होती है तथा माता के दर्शन से श्रद्धालु अभिभूत हो जाते है।

नवरात्रि दर्शन महाकवि कालिदास की आराध्या माॅं गढ़कालिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -