केमिकल्स से नहीं घरेलु नुस्खे से करे अपने बालों को सीधा
केमिकल्स से नहीं घरेलु नुस्खे से करे अपने बालों को सीधा
Share:

स्ट्रैट, स्मूथ और चमकते हेयर हर किसी की खवाहिश होती है। कई बार करली या सेमी करली हेयर्स को मैनेज कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है, क्योंकि ऐसे बालों के साथ आप कोई हेयर स्टाइल भी नहीं कर पाते और कभी-कभी ये अच्छा लुक भी नहीं देता है। 

अब भूल जाइये उन केमिकल्स को अपने बालो में लगाना, जिनसे वो डैमेज होकर टूटने लग जाते है और अपनीये नेचुरल तरीके। यहाँ  आप पाएंगे कुछ ऐसे हेयर टिप्स जो आपके बालो को देगा नेचुरल तरीके से सीधे बाल वो भी बिना डैमेज के। 

दूध (मिल्क)

1. ½ कप मिल्क में ½ कप वाटर ऐड करे।  
2. इसको किसी स्प्रे बोतल में भर दे। 
3. अपने बालो में अच्छी तरह से कंघा (comb) कर ले। 
4. अब इस मिक्सचर को बालो की लेंथ और रुट पे अच्छे से स्प्रे करे। 
5. इसे 30 मिनट के लिए लगा कर रखे, उसके बाद जेंटली सादे पानी से हेयर्स वॉश कर लें। 
6. इसको वीक में 2-3 बार करें, ये नैचुरली आपके बालो को सीधे कर देगा। 

अजवाइन के पत्ते (Celery Leaves)

1. अजवाइन के पत्तो को बारीक़ काट ले और मिक्सर की हेल्प से उसका जूस निकाल लें। 
2. इस जूस को अच्छी तरह से छानकर एक बोतल में भर लें। 
3. इसे पूरी रात ड्राई प्लेस पर स्टोर करके रखे। 
4. अगले दिन अपने हाथो की उंगलियो से इस जूस को बालो की लेंथ और बालो की जड़ो पे लगा लें। 
5. अब किसी बढ़े मुह वाले कंधे से बालों को अच्छी तरह कंघा करें। 
6. 1 घंटे तक इसे बालों में लगा कर रखे और फिर सादे पानी से अच्छी तरह वॉश कर लें। 
7. पहली ही बार में आप अपने बालों में एक नेचुरल चमक और बाल सीधे देखेंगे। 

अंडा (Egg)

1. 2 अंडे का सफ़ेद भाग एक कटोरी में निकाल लें। 
2. इसमें 2 बड़े चम्मच दही (curd) मिलाएं।  
3. अगर आपको अंडे की स्मेल परेशान करती है तो इसमें आप थोड़ा सा हीना पाउडर भी मिला सकते है। 
4. हीना पाउडर अंडे की बदबू को खत्म करता है और स्कैल्प को ठंडा  रखता है। 
5. इस पेस्ट को ब्रश की मदद से अपने पुरे बालों में अच्छे से लगाये और 1 घंटे के लिए छोड़ दे। 
6. अब सादे पानी से अच्छी तरह हेयर वॉश कर लें, आप चाहे तो शैम्पू भी इस्तेमाल कर सकते है। 

नारियल का दूध (Coconut Milk)

1. गीला नारियल लें और इसको बारीक़ टुकड़ो में काट लें। 
2. मिक्सर में अच्छी तरह ब्लेंड करके इसका मिल्क निकाल लें। 
3. इसमें 1 निम्बू (लेमन) का जूस मिलाएं। 
4. अच्छी तरह मिक्स करके इसे एक दिन के लिए रेफ्रीजिरेटर में रख दे। 
5. दूसरे दिन आप देखेंगे की इसके ऊपर एक क्रीमी लेयर आ गयी है, इस लेयर को अपने स्कैल्प पे और रुट पे अच्छी तरह लगाएं।  
6. अब अपने बालों को 1 घंटे के लिए गरम कपड़े से बांध लें। 
7. बाद में पानी से हेयर को वॉश कर लें और कंघा कर लें। 
8. इस नुस्खे को सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -