पाॅलीथिन मुक्त होंगे राष्ट्रीय स्मारक
पाॅलीथिन मुक्त होंगे राष्ट्रीय स्मारक
Share:

नई दिल्ली : देश के सभी राष्ट्रीय स्मारकों पर पाॅलीथिन उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह रोक शनिवार के दिन लगाई गई है, इसके आदेश जारी कर दिये गये है। शनिवार 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन के दो साल पूरे हुये है। इसके चलते भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्मारकों को पाॅलीथिन मुक्त करने का निर्णय लिया है।  केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने यह जानकारी दी है।

डस्टबीन रखेंगे और कहेंगे

पर्यटन मंत्री शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्मारकों पर घूमने के लिये न केवल देश के लोग बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते है। इन सभी स्मारकों पर डस्टबीन रखे जायेंगे और यहां आने वाले लोगों से डस्टबिनों में ही कचरा इत्यादि डालने के लिये कहा जायेगा। अभी पाॅलीथिन पर सख्ती से प्रतिबंध तो लगाया जा रहा है लेकिन जुर्माना लगाने का निर्णय नहीं हुआ है। पाॅलीथिन पर प्रतिबंध सौ मीटर के दायरे में रहेगा।

जांच करेंगे सुरक्षाकर्मी

मंत्री शर्मा के अनुसार राष्ट्रीय स्मारकों पर आने वाले लोगों की जांच यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा की जाएगी, ताकि पाॅलीथिनों का उपयोग नहीं किया जा सके। यदि किसी के पास पाॅलीथिन मिलती है तो उसे या तो बाहर रखवा लिया जायेगा या फिर डस्बीन में डलवा दिया जायेगा।

लोकनायक की स्मृति में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -