पति की दरिंदगी : तलाक के बदले, 32 बार चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट
पति की दरिंदगी : तलाक के बदले, 32 बार चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट
Share:

मुंबई : मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति को अपनी पत्नी पर इतना गुस्सा आया कि उसने उसकी हत्या कर दी। हत्या किस कदर की गई ये जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल वारदात 9 जून की है। मुंबई के अंधेरी में 27 साल के एक युवक राजेश नारायण ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रितु को 32 बार चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हुई थी। वारदात के बाद आरोपी राजेश ने भी वासी ब्रीज से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा लिया गया। जांच से पता चला कि रितु अपने पति से तलाक लेना चाहती थी और किसी दूसरे शख्स से शादी करना चाहती थी। जब उसने इस बारे में अपने पति से बात की तो वो गुस्से से लाल हो गया। दोनों के बीच इस बात को लेकर हाथापाई भी हुई।

इस दौरान रितु ने अपने पति को पीट दिया। फिर गुस्साये पति ने रितु को 32 बार चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी। दोनों खजूरवदी में रहते थे और अलग-अलग कॉल सेंटर में काम करते थे। पड़ोसियों ने बताया कि पांच साल के रिलेशनशीप के बाद दोनों की शादी एक साल पहले ही हुई थी। लेकिन उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। हर दिन दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। अपना गुनाह कबूलते हुए राजेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के किसी और के साथ संबंध थे और वो भी शादी के बाद भी तीन-तीन लड़कियों के साथ रिलेशनशीप में था। उसने बताया कि उसकी पत्नी कई बार रात को अपने दोस्त के यहां रुक जाती थी। इसी बात पर उसने उसे एक दिन सड़क पर ही उसे थप्पड़ मार दिया। फिर रितु ने उसके साथ घर चलने से मना कर दिया। इस बात को लेकर रितु ने डीएन नगर पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने दोनों को समझा कर घर भेज दिया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वारदात के दिन रितु अपने पति राजेश से तलाक लेकर सभी झगड़ों का निपटारा करना चाहती थी। वो किसी और से शादी करना चाहती थी। उसने इस बारे में अपने पति से बात भी की। लेकिन राजेश इस बात पर गुस्से में आ गया और उसे गालियां देने लगा। फिर दोनों के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान रितु ने राजेश की अंगुली पर तेज वार किया। फिर दर्द से कराहते हुए राजेश ने चाकू से 32 बार गोद कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद राजेश ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और सात पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखा। नोट लिखने के बाद वो वासी ब्रीज पर गया। वहां से उसने पुलिस को फोन कर सारी बात बताई और वहां आने को कहा। जब तक पुलिस वहां पहुंची वो ब्रीज से कुद गया। हालांकि मछुआरों ने राजेश को बचा लिया और डीएन नगर पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। जिसके बाद राजेश को हिरासत में ले लिया गया। जांच में पता चला की उसकी अंगुली टूटी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -