जीएसटी पर विपक्षी दलों से बात करेगी सरकार: नायडू
जीएसटी पर विपक्षी दलों से बात करेगी सरकार: नायडू
Share:

बेंगलुरु। केन्द्र सरकार अब जीएसटी लेकर व कुछ अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों को संसद के शीत सत्र में पारित कराने के लिए कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों से चर्चा करेगी। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री एम. वेंकैया नायडू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की, हाल में संपन्न मानसून सत्र में कांग्रेस द्वारा राज्यसभा में जीएसटी विधेयक पारित नहीं होने देने से नायडू बेहद दुखी दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि सरकार 1 अप्रैल 2016 से क्रांतिकारी व विकास को बढ़ावा देने वाले जीएसटी प्रस्तावों को लागू करने के लिए कृतसंकल्प है।

सरकार इस विधेयक को जल्दी पारित कराने का प्रयास करेगी ताकि राज्य विधानसभाओं में भी इसे समय रहते पारित कराया जा सकेगा। नायडू ने कहा कि चूंकि जनमत विधेयक के पक्ष में है और राज्य बार-बार इसके संबंध में पूछ रहा हैं, इसलिए उम्मीद है कि यह जल्द पारित हो जाएगा। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी पर व्यापक सहमति है, कांग्रेस को छोड़ कर सभी दल उसका समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस भी राजनीतिक कारणों से इसका विरोध कर रही है।

नायडू ने कहा कि चूंकि जीएसटी संविधान संशोधन विधेयक है, इसलिए सभी दलों को इसके लिए एकजुट होना चाहिए। हमारी कोशिश सकारात्मक है। कांग्रेस पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधेयक को फेल कर देश का फेल किया। साथ ही वेंकैया ने उन आरोपों को भी एक सिरे से खारिज किया जिसमे से राहुल गांधी ने सूट-बूट वाले और पूंजीपतियों की सरकार का आरोप मढ़ा, तब से सरकार सुधारों से पीछे हट गई है। नायडू ने कहा कि राहुल हैं कौन? उनकी पार्टी के सिर्फ 44 सांसद हैं, राहुल कुछ भी कहे लेकिन उनके कहने से हमारे फैसले पर कोई प्रभाव नही पड़ने वाला।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -