देश के इन मंत्री की याद में मनाया जाता है शिक्षा दिवस
देश के इन मंत्री की याद में मनाया जाता है शिक्षा दिवस
Share:

भारत में हर साल 11 नवंबर को शिक्षा दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें कि देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की याद में देश 11 नवंबर को नेशनल एजुकेशन डे मनाता है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) ने 11 सितंबर, 2008 को ऐलान किया कि देश में अबुल कलाम आजाद ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान हैं इसलिए उनको याद करके देश के इस महान पुत्र के बर्थडे को शिक्षा दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।  

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अबुल कलाम ने 1947 से 1958 तक आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री के तौर पर कार्य किया। उनका मानना था कि मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा दी जानी चाहिए। उन्होंने न सिर्फ महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया, बल्कि उन्होंने 14 वर्ष की आयु तक सभी बच्चों के लिए मुफ्त सार्वभौमिक प्राथमिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा तकनीकी शिक्षा की वकालत की।

आपको बता दें कि 1950 में संगीत नाटक अकादमी, साहित्य अकादमी, ललित कला अकादमी का गठन हुआ था। ये सब स्वतंत्रता की अगुवाई में ही हुआ था। इसके साथ-साथ 1949 में, केंद्रीय विधानसभा में, उन्होंने आधुनिक विज्ञान के महत्व पर अधिक जोर दिया था। मौलाना ने शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए कई विद्यालयों, कालेजों और विश्वविद्यालयों की स्थापना करवाई थी।  

कॉलेजों में दाखिले का आज है अंतिम दिन

सीबीएसई स्कूलों को KAMP-NASTA पंजीकरण के लिए मिला नोटिस

दिल्ली सरकार ने चार डीयू कॉलेजों के कर्मचारियों के वेतन के लिए मंजूर किए 19.40 करोड़ रूपये

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -