जामिया मिलिया को मिला द नेशन अवाॅर्ड
जामिया मिलिया को मिला द नेशन अवाॅर्ड
Share:

नईदिल्‍ली। केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया को द नेशन अवाॅड प्रदान किया गया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय के लिए, देश में मौजूद केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से अपना अलग स्थान बनाने के लिए, किया गया है। इंडियन ब्रेव ह्र्टस संस्था द्वारा आयोजित किए गए, नेशनल गौरव अवार्ड वर्ष 2017 में विश्वविद्यालय वर्ग में सर्वश्रेष्ठ स्थान अर्जित करने हेतु, जामिया विश्वविद्यालय को अवार्ड दिया गया है।

विश्वविद्यालय को अवार्ड दिए जाने को लेकर, रजिस्ट्रार उपी सिद्दीकी ने कहा कि, जामिया विश्वविद्यालय को इस तरह का अवार्ड केवल शैक्षणिक गतिविधियों हेतु नहीं बल्कि, सामाजिक एकरूपता व राष्ट्रीय एकता में अभिन्न योगदान हेतु दिया गया। गौरतलब है कि, जामिया के कुलपति प्रोफेसर तलत अहमद को मोस्ट एमिनेंट वाइस चांसलर के सम्मान से सम्मानित भी किया जा चुका है।

इंडियन ब्रेव हर्टस बीते कुछ वर्षों से अलग - अलग क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान हेतु, संस्थाओं व व्यक्तियों को सम्मानित कर रही थी। हालांकि, कुछ अन्य विश्वविद्यालय इस तरह का सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इंडियन ब्रेव हर्ट्स पिछले कई वर्षों से अलग - अलग क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए, संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित करती है। जामिया से पहले यह सम्मान कुछ और श्रेष्ठ केंद्रीय विश्विद्यालयों को मिल चुका है।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने घोषित किया 'youthquake' को 'वर्ड ऑफ द इयर'

चीन के यूनिवर्सिटी में क्रिसमस बैन

राजस्थान विश्वविद्यालय में मिलेगा टैंक का प्रशिक्षण

अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में बजे चुनावी जीत के ढोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -