महात्मा गांधी को मारने वाले नाथूराम गोडसे का वो अंतिम बयान, जिसे सुनकर रो पड़ा था हर भारतीय
महात्मा गांधी को मारने वाले नाथूराम गोडसे का वो अंतिम बयान, जिसे सुनकर रो पड़ा था हर भारतीय
Share:

आज महात्मा गांधी जयंती है। आप सभी जानते ही होंगे कि महात्मा गांधी ने ना सिर्फ देश को स्वतंत्रता दिलाने में सहायता की थी बल्कि पूरी दुनिया को अहिंसा की राह पर चलना सिखाया है। महात्मा गांधी का जन्म आज ही के दिन मतलब 2 अक्टूबर को हुआ था और आज के दिन हर कोई उन्हें याद करता था। वही आज इस मौके पर हम आपको बताएंगे महात्मा गांधी को गोलियो से भूनने वाले नाथू राम गोडसे के बारे में। संघ विचारधारा को मानने वाले नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी तथा अपने आपको आत्म समर्पण कर दिया था। उसके पश्चात् उन्हें अदालत में जज के समक्ष लाया गया। बयान हुए उसके पश्चात् उन्हें फांसी की सजा दे दी गई। आज हम आपको नाथूराम गोडसे के आखिरी बयान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्होंने जज के समक्ष दिया था। जिसे सुनकर अदालत में बैठे प्रत्येक शख्स की आंखें नम हो गई थी। 

नाथूराम गोडसे का कोर्ट में जज के सामने आखिरी बयान:-
'सम्मान, कर्तव्य तथा अपने देश वासियों के प्रति प्यार कभी कभी हमें अहिंसा के सिद्धांत से हटने के लिए बाध्य कर देता है. मैं कभी यह नहीं मान सकता की किसी आक्रामक का सशस्त्र प्रतिरोध करना कभी गलत अथवा अन्याय पूर्ण भी हो सकता है। प्रतिरोध करने और अगर संभव हो तो ऐसे दुश्मन को बलपूर्वक वश में करना को मैं एक धार्मिक एवं नैतिक कर्तव्य मानता हूं। मुसलमान अपनी मनमानी कर रहे थे, या तो कांग्रेस उनकी इच्छा के समक्ष आत्मसर्पण कर दे तथा उनकी सनक, मनमानी और आदिम बर्ताव के स्वर में स्वर मिलाये या उनके बिना काम चलाए। वे अकेले ही हर वस्तु तथा व्यक्ति के निर्णायक थे।

महात्मा गांधी अपने लिए जूरी एवं जज दोनों थे। गांधी जी ने मुस्लिमों को प्रसन्न करने के लिए हिंदी भाषा के सौंदर्य तथा सुन्दरता के साथ बलात्कार किया। गांधी जी के सारे परीक्षण सिर्फ और सिर्फ हिन्दुओ की कीमत पर किए जाते थे। जो कांग्रेस अपनी देश भक्ति एवं समाज वाद का दंभ भरा करती थी। उसी ने गुप्त तौर पर बन्दुक की नोक पर पाकिस्तान को कबूल कर लिया तथा जिन्ना के समक्ष नीचता से आत्मसमर्पण कर दिया। मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति की वजह से भारत माता के टुकड़े कर दिए गए तथा 15 अगस्त 1947 के पश्चात् देश का एक तिहाई हिस्सा हमारे लिए ही विदेशी भूमि बन गई। नेहरु तथा उनकी भीड़ की स्वीकारोक्ति के साथ-साथ एक धर्म के आधार पर अलग प्रदेश बना दिया गया। इसी को वे बलिदानों द्वारा जीती गई आजादी कहते है और किसका बलिदान?

वही जब कांग्रेस के शीर्ष नेताओ ने गांधी जी के मंजूरी से इस देश को काट डाला, जिसे हम पूजा की वस्तु मानते है, तो मेरा मस्तिष्क खतरनाक क्रोध से भर गया। मैं साहस पूर्वक बोलता हूँ कि गांधी अपने कर्तव्य में नाकाम हो गए। उन्होंने खुद को पाकिस्तान का पिता होना साबित किया। मैं बोलता हूं की मेरी गोलियां एक ऐसे शख्स पर चलाई गई थी, जिसकी नीतियों एवं कार्यों से करोड़ों हिन्दुओं को सिर्फ बर्बादी एवं विनाश ही प्राप्त हुआ। ऐसी कोई क़ानूनी प्रक्रिया नहीं थी, जिसके द्वारा उस दोषी को सजा दिलाई जा सके, इसलिए मैंने इस घातक मार्ग का अनुसरण किया। मैं अपने लिए माफ़ी की गुजारिश नहीं करूंगा, जो मैंने किया उस पर मुझे गर्व है। मुझे कोई शंका नहीं है कि इतिहास के ईमानदार लेखक मेरे काम का वजन तोल कर भविष्य में किसी दिन इसका उचित मूल्यांकन करेंगे। जब तक सिन्धु नदी भारत के ध्वज के नीचे से ना बहे तब तक मेरी अस्थियों का विसर्जन मत करना।'

आज भी रहस्य है 'शास्त्री जी' की मौत, आखिर तत्कालीन सरकार ने क्यों नहीं करवाया पोस्टमार्टम ?

महिलाओं के साथ निर्वस्त्र होकर सोते थे 'महात्मा' गांधी, कहते थे- 'ब्रह्मचर्य का प्रयोग है'

देश में धीरे-धीरे कम हो रहे है कोरोना मामले लेकिन केरल में स्थिति अब भी चिंताजनक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -