SCO देशों को हर संभव मदद देगा भारत
SCO देशों को हर संभव मदद देगा भारत
Share:

उफा : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस में आयोजित की जा रही शंघाई सहयोग संगठन देशों की बैठक में उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत उसके पड़ोसी देशों और एससीओ देशों के लिए एक अच्छा अवसर है। केंद्रीय एशियाई देशों के साथ भारत के परंपरागत संबंध रहे हैं। जिसे भारत आगे बढ़ाने में रूचि लेता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद विश्व के लिए एक बड़ा खतरा है। सभी देश मिलकर इसका सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह समय एक दूसरे की ओर हाथ बढ़ाने का समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एससीओ देशों के नेताओं के सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से एससीओ  देश विकास के नए मार्ग खोल सकते हैं। भारत विश्व में शांति और समृद्धि बढ़ाने के लिए सहयोग के लिए तैयार है। वह एससीओ देशों को हर संभव मदद देने को भी तैयार है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को एससीओ राष्ट्रों की सदस्यता प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा बनकर सामने आया है। इस दौरान भारत शांति स्थापना के प्रयास करेगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सदस्य राष्ट्रों ने सराहा। सभी राष्ट्रों के प्रतिनिधि उन्हें ध्यान से सुनते रहे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -