तंजानिया के राष्ट्रपति संघ PM मोदी ने बजाया ड्रम
तंजानिया के राष्ट्रपति संघ PM मोदी ने बजाया ड्रम
Share:

रेस्सलाम : चार अफ़्रीकी देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे पड़ाव में तंजानिया पहुँच गए. तंजानिया पहुँचने पर PM मोदी का हवाई अड्डे पर तंजानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा और विदेश मंत्री बर्नार्ड मेमबे ने मोदी की अगवानी की. यहाँ प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया. पीएम ने यहां तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफुली से मुलाकात की.

इस दौरान पीएम मोेदी ने तंजानिया के राष्ट्रपति के साथ मिलकर ड्रम भी बजाया. इस बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि, "डरबन से दार-एस-सलाम. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अफ्रीकी यात्रा के तीसरे पड़ाव में तंजानिया पहुंचे."

तंजानिया में PM मोदी का यहां मौजूद बच्चों ने भारत और तंजानिया के झंडे लहराकर स्वागत किया. मोदी ने भी किसी को निराश नहीं किया और वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाया. इस दौरान भारत और तंजानिया के बीच 5 अहम समझौते हुए. PM मोदी ने यहाँ अपने संबोधन में आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, 'आतंकवाद से दोनों देश मिलकर लड़ना होगा.' बता दे कि PM मोदी तंजानिया के बाद अपने आखरी पड़ाव केन्या जाएंगे.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -