पीएम मोदी पहुंचे कतर, सम्मान के लिए दिया अफगानिस्तान में धन्यवाद
पीएम मोदी पहुंचे कतर, सम्मान के लिए दिया अफगानिस्तान में धन्यवाद
Share:

हेरात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान की यात्रा के बाद कतर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीय मूल के कर्मचारियों के ही साथ भोजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां पहुंचने के कुछ घंटों बाद पीएम मोदी ने यहां पहुंचने के कुछ समय पूर्व वर्कस मेडिकल कैंप में कर्मचारियों के साथ भोजन करते हुए कहा भारतीयों का चरित्र भारत की छवि को परिभाषित करता है। उन्होंने कहा कि वे प्यार और सम्मान प्राप्त करते हैं। सभी कर्मचारियों के साथ भोजन करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीयों का चरित्र भारत की छवि को परिभाषित करता है।

उनका कहना था कि आप जहां भी जाते हैं वहां सभी प्यार और सम्मान प्राप्त करते हैं। सभी कर्मचारियों को उनके परिश्रम और उपलब्धियों हेतु शुभकामनाऐं दी हैं। इस दौरान उन्हें आश्वस्त किया गया है कि वे सभी परेशानियों से अवगत हैं। कर्मचारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब आप देश से बाहर होते हैं, तो भारत का हर आदमी अपना ही लगता है। भारत में इस बार मानसून की संभावना अच्छी है। ऐसे में अर्थव्यवस्था अच्छी रहने का भरोसा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान अमीर अमानुल्ला खान अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी द्वारा पीएम कोदी को अवार्ड से सम्मानित किया गया। दरअसल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा कि यह एक विशेष तरह का सच्चा सम्मान है।

इसे पीएम मोदी के दौरे का अगला पड़ाव भी कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान में मैत्री बांध का शुभारंभ किया। जिसमें उन्होंने कहा कि वे अपने सहयोगी देशों के साथ में हैं। एक तरह से अप्रत्यक्षतौर पर उन्हें संदेश दिया गया है कि वे पांच देशों की यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -