नकुलनाथ ने दिए कांग्रेस छोड़ने के संकेत! बढ़ी सियासी हलचल
नकुलनाथ ने दिए कांग्रेस छोड़ने के संकेत! बढ़ी सियासी हलचल
Share:

भोपाल: कांग्रेस पार्टी के अंदर शनिवार का दिन एक बार फिर बड़ी सियासी हलचल लेकर आया। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता कमलनाथ एवं उनके बेटे नकुलनाथ ने कांग्रेस पार्टी का नाम अपने X के बायों से हटा दिया है। कमलनाथ एवं बेटे सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा के 5 दिनों के दौरे पर थे मगर बीच में ही उन्होंने दिल्ली जाने का निर्णय लिया। तत्पश्चात, वो आज अनाचक दिल्ली आ रहे हैं।

वही अनुमान ये लगाया जा रहा है कि नकुलनाथ कांग्रेस का दामन छोड़ सकते हैं। हालांकि ये अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है तथा ना ही ये जानकारी प्राप्त हो सकी है कि नकुलनाथ अगर कांग्रेस पार्टी छोड़ते हैं तो वो किस पार्टी में ज्वाइन करने वाले हैं। वही दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के एक और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने वाले नेताओं पर हमला बोला है। 

उन्होंने कहा कि जो डर रहे हैं या बिक रहे है वह जा रहे हैं। वहीं कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं पर दिग्विजय सिंह ने कहा है- मेरी कल ही कमलनाथ जी से बात हुई है, वह छिंदवाड़ा में हैं। भारतीय जनता पार्टी में कमलनाथ के जाने की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए। जिस व्यक्ति ने नेहरू परिवार के साथ खड़े होकर लड़ाई लड़ी है, वह कभी ऐसा नहीं कर सकते।

'INDIA गठबंधन तो पहले ही ख़त्म हो चुका..', नितीश कुमार ने बताया RJD से अलग होने का कारण

राजकोट टेस्ट को बीच में ही छोड़कर घर रवाना हुए अश्विन, क्या अब भारत 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलेगा ?

पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करने के लिए तैयार करें नारियल गुलाब का लड्डू, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -