नजमा बनी मणिपुर की राज्यपाल, बडनोर को भी जिम्मेदारी
नजमा बनी मणिपुर की राज्यपाल, बडनोर को भी जिम्मेदारी
Share:

नई दिल्ली : वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ. नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ओर से आदेश जारी कर दिये गये है। नजमा के अलावा वीपी बडनोर तथा बनवारीलाल पुरोहित को भी दो अन्य राज्यों के राज्यपाल का जिम्मा सौंपा गया। बडनोर जहां पंजाब के नये राज्यपाल होंगे वहीं पुरोहित को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि जगदीश मुखी को अंडमान का उपराज्यपाल बनाया गया। नजमा के लिये केन्द्र की मोदी सरकार की ओर से राष्ट्रपति को सिफारिश की गई थी।

भोपाल में जन्मी है नजमा

गौरतलब है कि मणिपुर की नवनियुक्त राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला का जन्म मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था। 13 अप्रैल 1940 को जन्मी नजमा मौलाना अबुल कलाम आजाद की नातिन है और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव के रूप से शुरू किया था। इसके बाद  राज्यसभा की सदस्य रहने के अलावा उपसभापति के दायित्वों को भी उन्होंने निर्वहन किया। वर्ष 2004 के दौरान हुये लोकसभा चुनाव के  उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का हाथ पकड़ लिया था और इसके बाद फिर से भाजपा की ओर से राज्यसभा तक पहुंची।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -