गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर, निकला नगर कीर्तन
गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर, निकला नगर कीर्तन
Share:

नईदिल्ली। सिखों के 4 थे तख्त श्री दमदमा साहिब में सिक्ख धर्म के संस्थापक श्री गुरूनानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरूवार से यहां धार्मिक समागम का आयोजन किया गया है। इस दौरान तख्त साहिब से विशाल अलौकिक नगर कीर्तन आयोजित हुआ। इस दौरान नगर कीर्तन निकाला गया। समाज की महिलाऐं सड़कों पर पग बुहारते हुए चल रही थीं।

नगर कीर्तन में सबसे आगे श्री मंगल ध्वज पताका फहराई हुई थी तो, पंज प्यारे तलवार आदि शस्त्र लेकर नगर कीर्तन में शामिल हुए। माता साहिब कौर गर्लस काॅलेज व तख्त साहिब के गतका अखाड़े के सिंहों ने खालसाई शस्त्र कला गत्तके के जौहर का प्रदर्शन कर सिख संगत को प्रसन्न किया। नगर कीर्तन में टैगोर पब्लिक स्कूल,खालसा सेकेंडरी स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भागीदारी की।

नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के आगे फौजी बेंड चल रहा था। सबसे पहले स्कूल प्रिंसिपल अंजू डोगरा, वाइस प्रिंसिपल कुलवंत कौर के नेतृत्व में विद्यार्थियों, अध्यापकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गईं, कुलवंत कौर ने विद्यार्थियों को गुरू के संदेश सुनाए।

नगर कीर्तन के दौरान समाजजन सिख धर्म के कीर्तन गाते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही गुरूद्वारा साहब सत्संग सभा में श्री अखंड पाठ का प्रकाश करवाया गया। इस दौरान नगर कीर्तन का आयोजन भी हुआ।

प्रकाश पर्व मनाने सिख श्रद्धालु पाकिस्तान पहुंचे

धर्म का असली मतलब शायद आप भी नहीं जानते

सरकार ने काली सूची में से सौ सिखों के नाम हटाए

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -