नाग पंचमी 2020 : इस आरती से प्रसन्न होंगे नाग देवता
नाग पंचमी 2020 : इस आरती से प्रसन्न होंगे नाग देवता
Share:

महज कुछ दिनों बाद पूरा देश नाग पंचमी का बड़ा त्यौहार मनाने वाला है। फ़िलहाल इसके लिए तैयारियां जारी है। सावन माह में हर साल नाग पंचमी का त्यौहार शुक्ल पंचमी को आता है। इस बार यह त्यौहार शनिवार, 25 जुलाई को मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको नाग देवता की आरती के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि आपको नाग पंचमी के दिन नाग देवता के पूजन के बाद करनी चाहिए। 

आरती का किसी भी देवी-देवता के पूजन के बाद एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। आरती को शास्त्रों में आरक्तिका, आरर्तिक और नीराजन का नाम भी दिया गया है। किसी भी प्रकार के यज्ञ, पर्व, घर की पूजा, हवन आदि में आरती का विशेष महत्त्व होता है। आरती की प्रक्रिया अंतिम चरणों में पूर्ण की जाती है। तो आइए जानते हैं नाग देवता की आरती कौन-सी है ? 

श्री नाग देवता की आरती

आरती कीजे श्री नाग देवता की ,भूमि का भार वहनकर्ता की
उग्र रूप है तुम्हारा देवा भक्त,सभी करते है सेवा
मनोकामना पूरण करते ,तन-मन से जो सेवा करते
आरती कीजे श्री नाग देवता की ,भूमि का भार वहनकर्ता की
भक्तो के संकट हारी की आरती कीजे श्री नागदेवता की
आरती कीजे श्री नाग देवता की ,भूमि का भार वहनकर्ता की
महादेव के गले की शोभा ग्राम देवता मै है पूजा
श्ररेत वर्ण है तुम्हारी धव्जा
दास ऊकार पर रहती क्रपा सहसत्रफनधारी की|
आरती कीजे श्री नाग देवता की, भूमि का भार वहनकर्ता की
आरती कीजे श्री नाग देवता की, भूमि का भार वहनकर्ता की

||ॐ हँ जू स: श्री नागदेवतायेनमोनम:||
||ॐ श्री भीलट देवाय नम:||

 

नाग पंचमी 2020 : इस बार कब मनाया जाएगा यह त्यौहार और क्या है इसका महत्त्व ?

नागपंचमी 2020 : आप भी करते हैं नागदेवता का पूजन, तो जरूर पढ़ें यह मंत्र

नाग पंचमी 2020 : इस बार कब मनाया जाएगा यह त्यौहार और क्या है इसका महत्त्व ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -