जब वानी ने लड़की के खातिर जड़ दिया चांटा
जब वानी ने लड़की के खातिर जड़ दिया चांटा
Share:

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के रहने वाले नबील अहमद वानी ने एक लड़की के खातिर एक युवक को ऐसा चांटा जड़ा कि वह इसे जिंदगी भर याद रखेगा। यह वही नबील है, जो बीते दिनों बीएसएफ कमांडेंट की परीक्षा में टाॅप आये थे। नबील ने बस में सफर के दौरान एक लड़की को छेड़छाड़ से बचाने के वास्ते आरोपी को चांटा रसीद कर दिया था।

खुद नबील ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक के माध्यम से दी है। नबील का कहना है कि खुशी इस बात की है कि उन्होंने किसी लड़की को छेड़छाड़ से बचाने में मदद की। वानी के अनुसार घटना उस वक्त की है जब वे बस से जम्मू से उधमपुर की ओर जा रहे थे। वानी ने बताया कि उसके सामने बैठी एक लड़की को पास में ही बैठा एक व्यक्ति छेड़ रहा था, इसका विरोध लड़की ने किया लेकिन उसकी मदद करने के लिये कोई आगे नहीं आया।

हालांकि घटना के वक्त वे हेडफोन पर गाना सुन रहे थे लेकिन लड़की की घबराहट और उसके पास आकर मदद मांगने से वे रहे नहीं और बस रूकवाते हुये उसे जोरदार चांटा मार दिया। वानी ने घटना का वीडियो भी बना लिया है।

सेना में भर्ती होना चाहता था बुरहान वानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -