RTI कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
RTI कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
Share:

मुंबई : सूचना के अधिकार कार्यकर्ता की मुंबई के सांताक्रूज़ में हत्या कर दी गई। दरअसल इस 72 वर्षीय कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। कार्यकर्ता भूपेंद्र वीरा भू-माफिया, कलीना के समीप अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध लड़ाई लड़ रहे थे। हत्या के बाद कांग्रेस के पूर्व पार्षद रज्जाक खान और उसके पुत्र अमजद खान को पकड़ लिया गया है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है।

हालांकि अभी हत्या के आरोपियों की ठीक तरह से जानकारी नहीं मिल पाई है। भूपेंद्र वीरा अपने सांताक्रूज़ के घर में टीवी देख रहे थे। लगभग 9 बजे हत्यारे उनके घर में दाखिल हुए ऐसे में उनके घर में गोली मार दी गई। मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी ने इस मामले में दावा किया है कि आरटीआई कार्यकर्ता को उनकी पार्टी का समर्थन भी मिला था। पार्टी द्वारा कहा गया कि भू - माफिया के विरूद्ध कलीना में विरोध जताया गया।

आरोप लगाए गए कि भू माफिया इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस मसले पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपना विरोध जताया था। दरअसल भूपेंद्र वीरा और रज्जाक खान के मध्य प्राॅपर्टी को लेकर जमकर विवाद हुआ। रज्जाक खान ने इस संपत्ती को भूपेंद्र से हथिया लिया। हालांकि अवैध खनन और विभिन्न निर्माण कार्यों और आरटीआई को लेकर शिकायत करना प्रारंभ कर दी गई। इस दौरान दोनों के बीच समझौते के लिए कई बार बैठकों का आयोजन भी हुआ।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -