Oct 12 2016 01:10 PM
कन्नूर : केरल के कन्नूर जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। दरअसल यह हत्या धारदार हथियार से की गई। इस हत्या के पीछे बदले की कार्रवाई मानी जा रही है। दरअसल सोमवार को ही जिले में सत्तारूढ़ माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या हुई थी। भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता रेमित की हत्या के पीछे सीपीएम का हाथ होने का आरोप भी लगाया।
दरअसल कन्नूर में पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल सोमवार को कन्नूर में सीपीएम के 52 वर्ष के कार्यकर्ता और पार्टी की कमेटी के नेता मोहनन के की हत्या भी इस तरह से हुई थी। हत्या करने वाले 5 आरोपी उस समय पहुंचे ते जब मोहनन दुकान पर बैठे थे।
पहले भी दक्षिण भारत में भाजपा के के एक कार्यकर्ता की हत्या हो गई थी। यहां पर भाजपा का प्रभाव काफी कम है। भाजपा के जिस कार्यकर्ता की हत्या की गई थी वह आॅटो चालक था और सवारियों को लेकने सवारियों को लेने जा रहा था इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED