प्राॅपर्टी डीलर की हत्या
प्राॅपर्टी डीलर की हत्या
Share:

बहादुरगढ़: क्षेत्र में एक फायनेंस कारोबारी और प्राॅपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। दरअसल इस युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। गोली चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि हत्या करने के बाद युवक के शव को निजी चिकित्सालय में छोड़ दिया गया और आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल हरकत में आया। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दूसरी ओर मृतक की पहचान मांडोठी निवासी दीपक 22 वर्ष के तौर पर हुई है। दरअसल इस युवक दीपक का कार्यालय शहर के महावीर मंदिर के पास था। जहां पर वह सुबह के समय जाता और देर शाम को घर आता था। दीपक के पिता महिपाल उसके कार्यालय गए वे दीपक के साथ कार्य करने वाले दूसरे युवक को साथ लेकर हिसार चले गए। मगर दीपक से उनकी भेंट नहीं हुई।

इसके बाद दीपक की हत्या की जानकारी उन्हें मिली। दीपक की हत्या को लेकर कहा जा रहा है कि दीपक की हत्या पैसों के लेनदेन के विवाद में होना संभावित है। कुछ साथियों को 15 लाख रूपए से अधिक की राशि दीपक ने दी थी। जिसकी मांग के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई गई। हालांकि अब पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है। चिकित्सालय के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस जांच के लिए देख रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -