पूर्व कांग्रेसी पार्षद ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद पर किया फायर
पूर्व कांग्रेसी पार्षद ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद पर किया फायर
Share:

भोपाल। पारिवारिक विवाद के चलते एक कांग्रेस नेता और प्राॅपर्टी डीलर ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद खुद की जीवन लीला समाप्त कर दी। हालांकि प्रारंभिक दृष्टि से यह पारिवारिक विवाद का मामला बताया जा रहा है लेकिन पुलिस घटना के अन्य पहलूओं पर भी जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी दोनों का शव उनके कमरे में लहूलुहान हालत में पाया गया।

पुलिस को सूचना मिलने के बाद वह उनके गोलहपुर स्थित नलियाबंद मोहल्ले के मकान में पहुंची तो वहां का माहौल बेहद गंभीर था। पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सईद की पुत्री और दामाद अमेरिका में निवास करते हैं। उनका बड़ा बेटा दिल्ली में रहता है और वह मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है जबकि एक पुत्र उनके साथ रहता है। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता सईद मालगुजार 73 वर्ष अपने निवास पर अपनी पत्नी हुस्ना 55 वर्ष और पुत्र के साथ थे।

इस दौरान पति पत्नी में विवाद हुआ। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जब बेटा अपने कमरे से निकलर गोली चलने के स्थान पर गाया तो उसने देखा कि सोफे पर मां हुस्ना मृत है। पिता सईद मालगुजार के हाथ में रिवाॅल्वर है। उसने पिता के हाथ से रिवाॅल्वर फेंक दी। वह पिता को समझाने लगा। उसने पुलिस को सूचना दी और सोनू रिवाॅल्वर लेकर दूसरे कमरे में चला गया।

सईद ने खुद को कमरे में बंद कर दिया और 12 बोर की बंदू से अपने उपर ही गोली चला दी। इसके बाद पुत्र ने घटना की जानकारी अन्य संबंधियों को दी। गौरतबल है कि सईद मालगुजार नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष रहे और नगर निगम में एल्डमैन तक रह चुके हें। वे प्राॅपर्टी खरीदने बेचने का कार्य करते थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति ने की पडोसी की हत्या

गूगल कर्मचारी की हत्या की गुत्थी सुलझी

इंटरनेशनल फुटबॉलर एमिलकार हेनरीक्वेज की हत्या

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -