दिल्ली में रेजीडेंट डाॅक्टर की पीट-पीटकर की हत्या
दिल्ली में रेजीडेंट डाॅक्टर की पीट-पीटकर की हत्या
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के पश्चिमी क्षेत्र में आने वाले विकासपुरी में एक सड़क दुर्घटना को लेकर दो पक्षों में हल्का विवाद इतना बढ़ गया कि रेजिडेंट डाॅक्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आधी रात को हई सड़क दुर्घटना के विवाद में चिकित्सक की लोहे की राॅड, डंडे, हाॅकी स्टीक से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस द्वारा कहा गया है कि भीड़ ने चिकित्सक पर हमला कर दिया। हमलावरों में चार नाबालिग भी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार डेंटिस्ट पंकज नारंग विकासपुरी में अपने घर के सामने खड़े थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक उन्हें हल्की टक्कर मारते हुए निकले। ऐसे में चिकित्सक और दोनों युवकों में हल्का विवाद हो गया।

हालांकि बाद में दोनों युवक वहां से चले गए। मगर कुछ देर बाद वे दोनों युवक अपने साथ कुछ और लोगों को लेकर आए। इन लोगों में कुछ नाबालिग थे। इन लोगों के हाथों में हाॅकी स्टिक और लोहे की राॅड थी। ये लोग चिकित्सक नारंग को मारने लगे। भीड़ द्वारा राॅड से नारंग के सिर पर कई तरह के वार किए गए। इसके बाद सारे लोग फरार हो गए। हमलावरों ने चिकित्सक नारंग को बचाने वालों पर भी हमला किया मगर इन लोगों ने मारपीट करने आए लोगों को वहां से खदेड़ दिया। घायल चिकित्सक नारंग को अस्पताल ले जाया गया।

जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों पर हत्या, हत्या के प्रयास, अनाधिकार प्रवेश और दंगे के प्रयास के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल सवार 8 लोगों को इस मामले में पकड़ लिया गया है। अब पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों को पकड़ने में लगी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -